{"_id":"59c3aa4b4f1c1b88688b5ce3","slug":"suicide-note-was-on-her-feet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"...और उसके पैरों पर था सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और उसके पैरों पर था सुसाइड नोट
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 21 Sep 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
शव का पंचनामा करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के कटरा देवहा गांव में एक युवती ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, युवती ने अपने पैरों पर काले रंग से सुसाइड नोट भी लिखा, जोकि चर्चा का विषय बना हुआ है।
कटरा देवहा गांव निवासी अब्दुल रहीश पुत्र मो. याशीन गांव में परिवार के साथ रहते हैं। अब्दुल रहीश ने बताया कि मंगलवार की शाम पत्नी रहीधन, पुत्री शिफा (18) खाना खाकर सोए थे। रात्रि में करीब 2:30 बजे जब पत्नी उठी तो पाया कि पुत्री शिफा चारपाई पर नहीं थी।

डेमो पिक
काफी देर तक चारपाई पर न आने पर उसने उठकर देखा तो शिफा का शव कच्ची कोठरी की धन्नी में लटकता दिखाई दिया। यह देखकर वह सन्न रह गई। बुधवार की सुबह पहुंची पुलिस ने कोठरी का दरवाजा तोड़कर शिफा के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इस मामले में इंसपेक्टर रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि युवती ने अपने पैरों पर काले रंग से सुसाइड नोट लिखा है। परिजन युवती को मानसिक रूप से बीमार बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की असली वजह मालूम हो सकेगी। युवती के फांसी लगाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।