फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   suicide after talking to girlfriend

प्रेमिका से बात करने के बाद प्लांट संचालक ने की आत्महत्या

Tue, 22 Mar 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
suicide after talking to girlfriend
मृतक फैसल मंसूरी का फाइल फोटो। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। प्रेमिका से बात करने के बाद युवक ने आरओ प्लांट में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रेमिका ने रात भर में नौ बार कॉल किया। फोन न उठने पर सोमवार सुबह प्लांट पहुंची तो प्रेमी फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बा के कबीर नगर गहिलू रोड निवासी फैसल मंसूरी (30) के परिवार में मां अनीशा, बहन शबनम, सबीना, भाई सद्दू हैं। पिता सलीम की पांच वर्ष पहले मौत हो चुकी है। फैसल घर के बगल में ही आरओ प्लांट चलता था। भाई सद्दू ने बताया कि उस पर करीब ढाई लाख रुपये कर्ज था। इससे वह परेशान रहता था। रविवार रात औरैया निवासी प्रेमिका से फैसल ने फोन में बात की। इसके बाद उसने प्लांट में बने कमरे में पंखे में रस्सी के सहारे लटक कर जान दे दी। रात भर फैसल का फोन नहीं उठा तो सोमवार सुबह दस बजे प्रेमिका उसके प्लांट में पहुंची। प्लांट की दीवार फांदकर अंदर गई तो देखा कि फैसल लटक रहा था। रस्सी काट कर फैसल को नीचे उतारा। उसने फैसल के मोबाइल से शबनम को सूचना दी। इसके बाद परिवार की मदद से अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रेमिका ने बताया कि फैसल से उसके तीन वर्ष से प्रेम संबंध हैं। फैसल कई बार कर्ज का हवाला देकर उससे रुपये भी ले चुका है। वहीं, पुलिस ने बताया कि उसके कई युवतियों से संबंध का पता चला है।
विज्ञापन

दोस्त घर पहुंचते तो बच जाती जान
प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि फैसल ने आत्महत्या करने की बात कही तो कई बार मना किया। फोन कटने के बाद प्रेमिका ने फैसल के दोस्तों को फोन कर बताया। कहा कि वह प्लांट पर पहुंचे, लेकिन कोई भी दोस्त नहीं पहुंचा। अगर समय पर दोस्त पहुंच जाते तो फैसल की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन की शादी के लिए रिश्ता देखने दिल्ली गई थी मां
फैसल की मां अनीशा ने बताया कि 18 मार्च को छोटी बेटी सबीना के लिए रिश्ता देखने दिल्ली गई थी। जहां से वह रविवार रात वापस आई थी। उसी ने फैसल को फोन कर पानी प्लांट में सोने की बात कही थी।

-----
मरने की बात पर प्रेमिका को परिजनों के सुपुर्द किया
पोस्टमार्टम के लिए पुलिस शव ले जाने लगी तो फैसल की प्रेमिका शव के पीछे दौड़ी और खुद भी मरने की बात कहने लगी। इस पर पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रेमिका के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed