फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Suhawa Yatra will reach the city on 28th, will be welcomed in Jajmau.

Kanpur News: शहर में 28 को पहुंचेगी सुहावा यात्रा, जाजमऊ में होगा स्वागत

Sun, 26 Oct 2025 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Suhawa Yatra will reach the city on 28th, will be welcomed in Jajmau.
कानपुर। गुरु गोविंद सिंह और माता साहिब कौर के पावन जोड़ा साहिब की गुरु चरण चरण सुहावा यात्रा 28 अक्तूबर को शहर पहुंचेगी। जाजमऊ में यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसको लेकर लाजपतनगर स्थित हवेली रेस्टोरेंट में शनिवार को सिख समाज ने प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन

इसमें भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार हरविंदर सिंह व गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ के प्रधान हरजीत सिंह कालरा ने बताया कि इस पवित्र यात्रा का उद्देश्य संगत को गुरु साहिब के जोड़ा साहिब के दर्शन करना है।
विज्ञापन

बताया कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के परिवार के पास गुरु साहिब का पवित्र जोड़ा साहिब विराजमान है। उनका परिवार पिछले तीन वर्षों से इसकी सेवा कर रहा है। अब जोड़ा साहिब को श्री पटना साहिब में संगत के दर्शन के लिए ले जाने का निर्णय लिया गया है। यात्रा 23 अक्तूबर को दिल्ली के गुरुद्वारा मोतीबाग साहिब से शुरू हो चुकी है जो लखनऊ होते हुए 28 अक्तूबर को कानपुर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाजमऊ के बाद यात्रा हरजिंदरनगर, गुरुद्वारा अजीत सिंह जुझार सिंह, गुरुसिंह सभा लालबंगला, माता साहिब कौर गुरुद्वारा, गुरुद्वारा रामगढ़िया, गुरुद्वारा भाई बन्नो साहिब होते हुए गुरद्वारा कीर्तनगढ़ में विश्राम करेगी। अगले दिन यात्रा मरियमपुर, शास्त्रीनगर, गोविंदनगर, किदवईनगर होते हुए प्रयागराज के लिए रवाना होगी। यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, अनिल दीक्षित, पूर्व महापौर रवींद्र पाटनी, पूर्व विधायक अजय कपूर, सरदार गुरजिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, अजीत सिंह छाबड़ा, नीतू सिंह, अमरजीत सिंह पम्मी, रमिंदर सिंह रिंकू, जसविंदर सिंह, कमलजीत सिंह बग्गा, परमजीत सिंह चंडोक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed