{"_id":"6acaa34c249fdb27a900ed25","slug":"sughar-singh-academy-crowned-champion-of-champions-at-baby-games-kanpur-news-c-362-1-ka11003-158416-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सुघर सिंह एकेडमी बनी बेबी गेम्स की चैंपियन ऑफ चैंपियंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सुघर सिंह एकेडमी बनी बेबी गेम्स की चैंपियन ऑफ चैंपियंस
विज्ञापन
कानपुर। बेबी गेम्स-2026 का समापन ग्रीनपार्क में शनिवार को पुरस्कार वितरण समाोह के साथ हुआ। कानपुर ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में नन्हे खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभा दिखाई। समापन समारोह में जुंबा डांस, एरोबिक्स, क्रिकेट और वॉल क्लाइंबिंग जैसी गतिविधियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए सुघर सिंह एकेडमी को चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खिताब दिया गया।
प्रताप इंटरनेशनल स्कूल को बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड, जीडी गोयनका स्कूल को बेस्ट पार्टिसिपेशन अवार्ड और एलेन हाउस स्कूल, खलासी लाइन को बेस्ट डिसिप्लिन अवार्ड से सम्मानित किया गया। वैभवी मिश्रा को रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड, आदित्य कुमार को साहिबजादा बाबा फतेह सिंह अवार्ड और विहा को रानी दुर्गावती अवार्ड दिया गया। समापन समारोह में कानपुर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राघवेंद्र सेठ, कानपुर ओलंपिक संघ के सचिव रजत आदित्य दीक्षित, साधना, विपिन पथिक, राज प्रताप सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।