{"_id":"5d2861be8ebc3e6cb025b775","slug":"sudden-pit-in-field-of-farmer-at-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किसान के खेत में अचानक धंस गई धरती, गांव पहुंची खबर तो मच गया हड़कंप, देखने वालों का लगा तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: किसान के खेत में अचानक धंस गई धरती, गांव पहुंची खबर तो मच गया हड़कंप, देखने वालों का लगा तांता
Fri, 12 Jul 2019 04:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 12 Jul 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
खेत में कई फीट गहरा गड्ढा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के घाटमपुर में एक किसान के खेत में अचानक से कई फीट गहरा गड्ढा कौतूहल का विषय बन गया है। खेत में गड्ढा होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और उसे देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। इलाकाई लोगों की मानें तो यहां पहले कोई कुआं रहा होगा।
विज्ञापन
बारिश के दौरान मिट्टी पोली होने के चलते धंस गई होगी जिससे ये गड्ढा बन गया। यहां करीब दस फीट चौड़ा और तीस फीट गहराई में धंसी जमीन के अंदर पानी नजर आ रहा है। अफसरों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है और लोगों को उससे दूर रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
धरती धंसने की घटना ने लोगों के बीच हलचल बढ़ा दी है
कानपुर और आसपास के जिलों में गुरुवार रात को भारी बारिश हुई थी। यहां पिछले कई दिनों से बारिश जारी है। गेंदावती व जयसिंह के खेत में करीब 10 फीट गोलाई में धरती धंस गई। कुएं की रूप में धंसी जमीन की करीब 25-30 फीट गहराई है और तल में पानी भी नजर आ रहा था।
सुबह किसान खेतों की ओर गए और धंसी धरती देखकर हलचल मच गई। इसकी जानकारी होते ही आसपास गांवों से भीड़ देखने के लिए मौके पर जुटने लगी। ग्रामीणों ने धरती धंसने की सूचना तहसील प्रशासन को दी। इसके बाद तहसीलदार विजय यादव मातहतों के साथ गांव पहुंचे और मौके का जायजा लेने के बाद आसपास खेतों के किसानों से जानकारी ली।
सुबह किसान खेतों की ओर गए और धंसी धरती देखकर हलचल मच गई। इसकी जानकारी होते ही आसपास गांवों से भीड़ देखने के लिए मौके पर जुटने लगी। ग्रामीणों ने धरती धंसने की सूचना तहसील प्रशासन को दी। इसके बाद तहसीलदार विजय यादव मातहतों के साथ गांव पहुंचे और मौके का जायजा लेने के बाद आसपास खेतों के किसानों से जानकारी ली।