फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sucide

बिल्डर की पत्नी ने 19वीं मंजिल से कूद की आत्महत्या

Fri, 31 Jul 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
sucide
Ùô°ÇUæ ·ð¤ §âè ×ãUæ»éÙ ×æòÇUÙü âôâæ§ÅUè ×ð´ ×çãUÜæ ·¤è v~ ×¢çÁÜ âð ç»ÚUÙð âð ãéU§ü ×õÌ È¤ôÅUô ÚUæÁÙ ÚUæØ - फोटो : NOIDA
कानपुर/नोएडा। किदवईनगर जी-ब्लाक में रहने वाले बिल्डर की पत्नी ने डिप्रेशन में गुरुवार सुबह नोएडा स्थित अपार्टमेंट की 19वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। दंपति चार जुलाई को कुछ दिनों के लिए अपनी बेटियों के पास रहने गया था। घटना की जानकारी से किदवईनगर स्थित आवास पर मातम छा गया। परिजन नोएडा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

बिल्डर अशोक अग्रवाल के बड़े भाई शरद अग्रवाल ने बताया कि अशोक की बड़ी बेटी स्वीकृति की शादी चंडीगढ़ में हुई है और छोटी बेटी अनुराधा अपने पति के साथ नोएडा सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी में रहती है। चार जुलाई को अशोक अग्रवाल अपनी पत्नी रजनी (60) के साथ दोनों बेटियों के घर कुछ दिन रहने को गए थे।
विज्ञापन

कुछ दिन बड़ी बेटी के पास चंडीगढ़ में रहने के बाद हाल ही दंपति छोटी बेटी के घर नोएडा गए थे। शरद अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार सुबह रजनी के खुदकुशी करने की बात पता चली। उनका बेटा सुमित, छोटे भाई किदवईनगर एन-ब्लॉक निवासी नंदकिशोर व किदवईनगर एच ब्लॉक निवासी भाई प्रमोद नोएडा चले गए। उन्होंने बताया कि वे पांच भाई हैं। सभी शहर में ही रहते हैं। बताया गया कि रजनी को डिप्रेशन और ब्लड प्रेशर की बीमारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed