{"_id":"6015bd5c8ebc3e32ae3949b9","slug":"sucide-akbarpur-news-knp608963836","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर ने फांसी लगा दी जान
विज्ञापन
सच्चिदानंद उर्फ छुट्टन सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरापुर (कानपुर देहात)। कस्बे के खल्ला गांव डेयरी में दूध देने गए किशोर ने संदिग्ध हालात में पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रतनियापुर गांव निवासी अजब सिंह का तीसरे नंबर का बेटा सच्चिदानंद उर्फ छुट्टन (17) शुक्रवार देर शाम घर से दूध बेचने के लिए साइकिल से खल्ला गांव दूध डेयरी पर गया था। देररात तक वापस न आने पर परिजन तलाश करने निकले। उन्हें रतनियापुर से खल्ला जाने वाले मार्ग पर पेड़ के नीचे उसकी साइकिल खड़ी मिली। किशोर का शव पेड़ से लटका था। बेटे का शव देखकर पिता रोने लगे। पिता की सूचना पर थाना प्रभारी समीर कुमार सिंह व एसआई भागमल सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतरवाया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट व जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
रतनियापुर गांव निवासी किसान अजब सिंह के चार बेटे सत्यम उर्फ लल्लन सिंह, शिवम उर्फ भूरा सिंह, छुट्टन सिंह उर्फ सच्चिदानंद व आनंद उर्फ पुत्तन सिंह थे। लल्लन व भूरा सिंह गुजरात में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। छुट्टन उर्फ सच्चिदानंद व पुत्तन सिंह पशुओं की देखरेख व पिता के कृषि कार्यों में हाथ बंटाते। सच्चिदानंद उर्फ छुट्टन की मौत पर परिवारीजन रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन
-