फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sucide

बहन के घर आए किसान का शव फंदे पर मिला

Wed, 13 Jan 2021 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
sucide
कुएं में गिरकर घायल महिला का इलाज करते डॉक्टर। - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर/मुंगीसापुर/रूरा (कानपुर देहात)। मझगवां (डेरापुर) से रूरा थानाक्षेत्र के मथुरा पुरवा गांव में बहन के घर आए एक किसान का शव प्रेमपुर गांव के बाहर नीम के पड़ पर फंदे से लटका मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। इधर, परिजनों को पुलिस ने सूचना दी तो पति की मौत की खबर पाकर पत्नी कुएं में कूद गई। मोहल्ले के लोगों ने कुएं से बाहर निकाल कर सीएचसी डेरापुर भेजा।
विज्ञापन

मझगवां निवासी राजकुमार पाल (45) मथुरा पुरवा गांव में बहन कुसमा पत्नी प्रेम बाबू के घर के लिए 6 जनवरी को निकला था। परिजन उसके सकुशल पहुंचने की उम्मीद किए थे। मंगलवार की दोपहर ग्रामीणों ने प्रेमपुर गांव के बाहर नीम के पेड़ से रस्सी के फंदे पर शव देखा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से उतारा। मृतक के कपड़ों से मनोचिकित्सक का पर्चा मिला। जानकारी पाकर प्रेमबाबू पहुंचे और उन्होंने मृतक की शिनाख्त साले राजकुमार पाल के तौर पर की। मझगवां में राजकुमार की मौत की खबर पहुंची तो बेटा प्रांजुल रोने लगा। पत्नी उर्मिला ने जान देने की कोशिश की। वह घर के नजदीक कुएं में कूद गई। परिजनों ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग जुट गए। यूपी-112 पुलिस बल भी पहुंचा और मशक्कत कर उसे कुएं से बाहर निकाला गया इसके बाद सीएचसी डेरापुर भेजा गया। थानाध्यक्ष रूरा विद्यासागर सिंह ने बताया कि मनोचिकित्सक का पर्चा मिला है। परिजनों ने भी मृतक के मानसिक बीमार होने और इलाज चलने की बात बताई है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यूपी-112 के रेस्क्यू ने बची महिला की जान
पति की मौत की खबर पाकर पत्नी उर्मिला, मां चंद्रावती, बेटा प्रांजुल चाची रानी आदि रोने बिलखने लगे। उर्मिला अचानक उठी पड़ोसी रामबाबू के दरवाजे बने कुएं में कूद गई। ग्रामीणों से सूचना पाकर यूपी-112 कर्मी आशीष कुमार, अश्वनी कुमार व शिवकुमार मौके पर पहुंचे। सिपाहियों ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू किया और उर्मिला को कुएं से बाहर सुरक्षित निकाल लिया। सीएचसी डेरापुर के डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed