फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Such cruelty of a father, drunken son tied to a tree and beaten, died after suffering overnight, police took father into custody

एक पिता की ऐसी क्रूरता: सबक सिखाने को पिता ने बेटे को पेड़ से बांधकर पीटा, रातभर तड़पता रहा, सुबह मिली लाश

Mon, 30 May 2022 06:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 30 May 2022 06:02 PM IST
सार

अपने नशेबाज बेटे से परेशान पिता ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया है, जिससे हर कोई हैरान है। दरअसल, रविवार देर रात बेटा शराब पीकर आया, जो पिता को इतना नागवार गुजरा कि पेड़ से बांधकर उसकी बेदम पिटाई कर दी। इसके बाद रातभर बंधा ही छोड़ दिया। सोमवार सुबह बेटा मृत पाया गया। 

विज्ञापन
Such cruelty of a father, drunken son tied to a tree and beaten, died after suffering overnight, police took father into custody
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और आरोपी पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशे की लत से परेशान एक पिता ने बेटे को ऐसी सजा दी जिससे उसकी मौत हो गई। बेटे को पेड़ से बांधकर पहले पीटा और फिर रात भर उसे बंधा छोड़ दिया। सुबह तक वह जिंदा नहीं बचा। बेेटे की लाश देख पिता फफक पड़ा। पछतावा करते हुए रोने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पिता और एक बेटे को हिरासत में लिया है। मामला बिधनू थाना क्षेत्र के धीरपुर गांव का है। 

विज्ञापन


किसान इकबाल सिंह का मझला बेटा बबलू (22) शराब का लती था। पिता ने उसे कई बार समझाया, लेकिन उसने शराब पीनी बंद नहीं की। रविवार रात फिर बबलू नशे की हालत में घर पहुंचा तो इकबाल ने अपना आपा खो दिया। इकबाल बबलू को घर के सामने लगे पेड़ से बांधकर पीटने लगा। पिटाई के बाद उसे वहीं बंधा छोड़ दिया। सुबह जब छोटा बेटा रोहित बबलू को पेड़ से खोलने पहुंचा तो उसकी मौत का पता चला। रोहित की चीख सुनकर आए परिजन बबूल का शव देख रोने लगे।

विज्ञापन

अंतिम संस्कार की थी तैयारी
बबलू का शव पेड़ से खोलने के बाद परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी में लग गए थे। इस बीच गांव के बाहर रह रहे बड़े बेटे ऋषि को घटना की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए इकबाल और रोहित को हिरासत में लिया। 

बुरी लत दूर करनी थी.. बेटा ही दूर हो गया
बेटे के शव पर विलाप करते हुए किसान इकबाल बार-बार यही कह रहा था कि वह अपने बेटे को बुरी लत से दूर करना चाहता था। उसे मारने की कोई मंशा नहीं थी। नहीं पता था कि बेटा मुझसे हमेशा के लिए ही दूर हो जाएगा। इस बात का जिंदगी भर पछतावा रहेगा।

विज्ञापन

चोटों से नहीं हुई मौत
बबलू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसके शरीर पर 12 से ज्यादा चोट (डंडे से पीटने) के निशान हैं, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के अनुसार ऐसा कोई भी निशान नहीं है जो मौत का कारण हो। बबलू की मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित रखा गया है।  

पिता और बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, तहरीर मिलने पर पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।- अमित कुमार मिश्रा, थानाप्रभारी, बिधनू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed