{"_id":"5b6564dd4f1c1b75568b52c0","slug":"success-story-of-the-owner-of-goldie-masala","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमीर बनने के लिए जानिए क्या हैं इन करोड़पतियों के सक्सेस टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमीर बनने के लिए जानिए क्या हैं इन करोड़पतियों के सक्सेस टिप्स
प्रदीप अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 04 Aug 2018 05:38 PM IST
सार
- इन्वेस्टर्स समिट में 150 करोड़ का निवेश करने वाले शहर के पहले उद्यमी बने सोम गोयनका और सुरेंद्र गुप्ता
- 1600 रुपये से शुरू किया था काम, आज 800 करोड़ से अधिक का टर्नओवर
विज्ञापन
गोल्डी मसाले के मालिक सोम गोयनका और सुरेंद्र गुप्ता
विस्तार
कानपुरके उद्यमी सोम गोयनका और सुरेंद्र गुप्ता की मेहनत बताती है कि इसे सही और सोची-समझी दिशा में किया जाए तो तरक्की कदम चूमती है। गोल्डी समूह के दोनों साझेदार कभी साइकिल पर झोला टांगकर घर के बने सब्जी मसाले बेचते थे।
मेहनत, लगन और कुछ हासिल करने की इच्छा के दम पर इन्होंने पिता के दिए 1600 रुपये से शुरू किया काम आज 800 करोड़ रुपये के सालाना टर्नओवर तक पहुंचाया है।
तिलक नगर निवासी सोम गोयनका और विष्णुपुरी निवासी सुरेंद्र गुप्ता बचपन के मित्र हैं। साथ पढ़े और कारोबार भी साथ शुरू किया। वर्ष 1978 की बात है। दोनों की उम्र 24-25 वर्ष रही होगी।
सोम गोयनका के पिता बसंत लाल गोयनका की इच्छा थी कि दोनों खुद का काम कर नाम रोशन करें। उन्होंने सोम और सुरेंद्र को 1600 रुपये दिए। इच्छा जताई कि घर के बने सब्जी मसाले का काम शुरू करें। दोनों ने दानाखोरी, हूलागंज स्थित दुकान में चक्की लगवाई। खुद ही मसाला पीसते, उसकी पैकिंग करते। खुद ही साइकिल और रिक्शे से अपने बनाए उत्पाद बाजारों में बेचते। यह सिलसिला दो साल तक चला।

Trending Videos
गोल्डी मसाले के मालिक सुरेंद्र गुप्ता और सोम गोयनका
1980 में इन्होंने किदवई नगर एम ब्लॉक में किराये का भवन लिया। यहां मसाला पीसने की बड़ी मशीन लगाई। यहीं से दोनों की तरक्की का रास्ता तैयार हुआ। कुछ वर्षों बाद दोनों ने बैंक से लोन लेकर दादानगर में फैक्ट्री खरीदी और बड़े पैमाने पर सब्जी मसाले व अन्य उत्पादों का निर्माण शुरू किया।
क्वालिटी की वजह से इनके उत्पाद बाजार में छाते गए। कारोबार बढ़ता गया। 90 के दशक में मंधना में 40 एकड़ एरिया में फैक्ट्री स्थापित की। कारोबार शहर से निकलकर प्रदेश के तमाम जिलों तक पहुंचा। वर्तमान में इनके 150 से अधिक उत्पाद देश के 21 राज्यों में अपनी पहचान बनाए हुए हैं।
सालाना टर्नओवर 800 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। गत फरवरी में हुई इन्वेस्टर्स समिट में इन्होंने 150 करोड़ का औद्योगिक निवेश किया। 29 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में इनकी मंधना में लगने वाली नई इकाई का भूमि पूजन कराया।

वितरक सम्मेलन की पुरानी तस्वीर
शहर में दो दर्जन इकाइयां
गोल्डी समूह की दादानगर और मंधना में दो दर्जन इकाइयां हैं। इसमें हर तरह के सब्जी मसाले, शर्बत, नूडल्स, अचार, पापड़, सॉस, जैम, पूजा सामग्री, धूप और अगरबत्ती, चाय, ग्रीन टी का उत्पादन होता है। देशभर में इनके 1600 से अधिक डीलर हैं।
ये पुरस्कार मिले
मोस्ट प्रॉमिसिंग ब्रांड-2016, लोहिया रत्न, एमएसएमई अवार्ड, जी बिजनेस उद्यमी अवार्ड, श्रेष्ठ उद्यमिता अवार्ड।
काम के प्रति समर्पण जरूरी
जब काम शुरू किया था तो 10 साल तक दुनियादारी से मतलब छोड़ दिया था। घूमना, फिरना, फिल्में देखना सब बंद कर दिया था। सिर्फ काम किया। अपने काम के प्रति यही समर्पण चाहिए होता है। आपके उत्पाद लोगों के दिल में उतर गए तो कोई ताकत आपको फेल नहीं कर सकती।
- सोम गोयनका, प्रबंध निदेशक, गोल्डी मसाले