फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Subrata Pathak said Modi government fulfills the dream of united India by removing Article 370

अनुच्छेद 370 हटा कर मोदी सरकार ने पूरा किया अखंड भारत का सपना: सुब्रत पाठक

Wed, 14 Aug 2019 09:43 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Aug 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
Subrata Pathak said Modi government fulfills the dream of united India by removing Article 370
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नौज में छिबरामऊ के नगर पालिका सभागार में बुधवार को सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने अखंड भारत का सपना पूरा किया है। अनुच्छेद 370 हटने का सपना हर भारतवासी कई दशकों से देख रहा था। राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के चलते किसी ने इसे हटाने की हिम्मत नहीं दिखाई।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने यह सपना पूरा कर दिया। सांसद ने कहा कि छिबरामऊ क्षेत्र की आवाज को संसद में किसी ने नहीं उठाया था। वह चार बार इस क्षेत्र की समस्या को संसद में उठा चुके हैं। क्षेत्र के लोगों को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले चेयरमैन राजीव दुबे, जिला कोषाध्यक्ष रामानंद वर्मा, शोभा दुबे, मनोज दुबे, अरुणा शाक्य व जीतू तिवारी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री नरेंद्र राजपूत, पूर्व जिपंस अवधेश दुबे, विपिन दुबे, ब्रजपाल शाक्य, संजीव त्रिपाठी, सत्येंद्र पाठक, सुभाष दुबे सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रेलवे लाइन का मुद्दा उठाने की मांग
भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष रामानंद वर्मा ने सांसद सुब्रत पाठक से छिबरामऊ को रेलवे लाइन से जोड़ने का मुद्दा संसद में उठाने की बात कही। सांसद सुब्रत पाठक ने बताया कि गुरसहायगंज से मैनपुरी को रेलवे लाइन से जोड़ने की आवाज वह उठा चुके हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह इस मुद्दे को आगे भी उठाते रहेंगे।


सांसद ने दिलाई भाजपा की सदस्यता
सांसद सुब्रत पाठक ने सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम चंदरपुर में सभा के दौरान लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। गांव के अनूप राठौर, गुड्डू चौहान, योगेंद्र भदौरिया ने सांसद का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सांसद ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। शैलेंद्र सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनंद सिंह सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed