{"_id":"5ff19c498ebc3e3d42692dac","slug":"subrata-pathak-attacked-akhilesh-yadav-for-refusing-to-get-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन लगवाने से इनकार करने पर सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव पर बोला हमला, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन लगवाने से इनकार करने पर सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव पर बोला हमला, कही ये बात
Sun, 03 Jan 2021 04:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नाैज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नाैज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 03 Jan 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
सुब्रत पाठक अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कोरोना वैक्सीन का टीका न लगवाने वाले बयान पर कन्नौज के भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने हमला बोला है। सुब्रत पाठक ने कहा की अगर यह वैक्सीन भाजपा की है तो अखिलेश यादव को पेट्रोल, डीजल और बिजली का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि यह भी भाजपा की है।
विज्ञापन
इसी के साथ भाजपा सांसद ने मिर्जापुर के विधायक के द्वारा दिए गए बयान पर भी जोरदार पलटवार किया। पाठक ने कहा कि निश्चित रूप से पिछले दिनों संप्रदाय विशेष में कोरोना वैक्सीन न लगवाने का जिस प्रकार से भ्रम फैलाया जा रहा है।
विज्ञापन
कहीं न कहीं उनके ये वोट बैंक की गणित के नाते उन्होंने यह बयान दिया है। लेकिन उनको एक बात को समझना चाहिए कि कोरोना वैक्सीन लगना लोगों के लिए कितना जरूरी है। जिस प्रकार से इस घोर बीमारी से लोगों को मुक्ति मिल सके लेकिन अखिलेश जी वो नहीं चाहते हैं इनको उसमे भी भी राजनीति करनी है।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा था नहीं लगवाएंगे भाजपा की कोरोना वैक्सीन
अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा था कि वे भाजपा की कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। सपा की सरकार आएगी तो सबको फ्री में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने यह बात शनिवार को लखनऊ में अयोध्या से आए अलग-अलग धर्म के गुरुओं से मुलाकात के दौरान कही।