फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Subhash Chandra Bose Jayanti: Netaji's birth anniversary celebrated everywhere in Kanpur

Subhash Chandra Bose Jayanti: कानपुर में धूमधाम जगह-जगह मनाई गई नेताजी की जयंती

Sun, 24 Jan 2021 01:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 24 Jan 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Subhash Chandra Bose Jayanti: Netaji's birth anniversary celebrated everywhere in Kanpur
आगे बैठे सुभाष चंद्र बोस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर शनिवार को जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शैक्षिक एवं सामाजिक संस्थाओं में नेताजी के व्यक्तित्व एवं देश की आजादी में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी गई। श्री रामकृष्ण सुभाष संकल्प मिशन की ओर से बर्रा-5 स्थित श्रीराम आश्रम में सुभाष चंद्र बोस की जयंती देश प्रेम दिवस के रूप में मनाई गई।
विज्ञापन


डॉक्टर शत्रुघभन सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता जसवीर सिंह ने की और संचालन ओमजी शुक्ला ने किया। वक्ता राम किशोर बाजपेई ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रदेश संयोजक डॉ. अभिनव सिंह ने सरकार से पराक्रम दिवस और देश प्रेम दिवस के रूप में मनाए जाने की की मांग की। इस दौरान राजेश बाजपेई, अवधेश सिंह, रामाश्रय यादव, रमेश तिवारी, रमेश यादव, कैलाश शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


पराक्रम दिवस पर व्याख्यान कार्यक्रम
कानपुर विद्या मन्दिर महिला महाविद्यालय स्वरूप नगर में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयन्ती पराक्रम दिवस पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में महाविद्यालय की प्राचार्या डा. मृदुला शुक्ला ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया एवं छात्राओं को बताया कि नेताजी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आजाद हिन्द फौज का गठन किया था। नेता जी द्वारा दिया गया %जय हिन्द% का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। इस मौके पर डा. निशा पाठक, डा.अनुपमा, आँचल तिवारी, डा. पूर्णिमा शुक्ला, डा. अर्चना द्विवेदी और  डा. आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्वयं सेवियों तनु, आरती, अनामिका, मयूरी सिंह, भार्गवी, रेशमा पासवान, प्रिया सिंह, तथा नैन्सी तिवारी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के व्यक्तित्व एवं कृतिव पर अपने विचार रखे।

 

नेता जी की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
दयानन्द विधि महाविद्यालय में शनिवार को सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया । शुभारंभ प्राचार्य डा. राम प्रकाश द्वारा बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया । महाविद्यालय के छात्र, छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक नन्दिनी उपाध्याय, यतीन्द्र शुक्ला, विशाल कुमार निगम ने नेता जी के जीवन के बारे में बिचार व्यक्त किये गये ।
(स्वामी विवकेकानंद जयंती)

नेताजी की जयंती पर कवि सम्मेलन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अजय प्रताप सिंह यूथ फ्रंट की ओर से हंसपुरम में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि देवेंद्र प्रताप सिंह आग ने ‘सत्य से रखा सुदूर मिथ्या इतिहास ने, देश को स्वतंत्रता दिलाई थी सुभाष ने’ पढ़कर तालियां बटोरीं। हेमंत पांडेय, धीरज चंदन आदि ने भी रचनाएं प्रस्तुत कीं। मुख्य अतिथि पशुधन विकास परिषद के सदस्य अजय प्रताप सिंह रहे। नवीन प्रताप सिंह, आलोक सिंह, शिवा ठाकुर, कमलेश शर्मा, अजीत विश्वकर्मा, अंकित शुक्ला आदि मौजूद रहे।वी केयर फ ाउंडेशन की ओर से शनिवार को सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर दादानगर कच्ची बस्ती स्थित श्री विद्यादान एवं सिलाई सेंटर में बच्चों को स्टेशनरी व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

सुभाष जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन के सदस्यों ने सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर शनिवार को मरियमपुर चौराहा पर लगी उनकी प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक कर माल्यार्पण किया। संगठन के अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने सुभाष जी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाए जाने की बात कही। इस मौके पर सुरेश त्रिवेदी, अभिमन्यु सिंह, हर्षित गुप्ता, गोपेन्द्र सिंह भदौरिया, आशुतोष यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
 

एचबीटीयू में नेता जी को दी गई श्रद्धांजलि
हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में शनिवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रुप में मनाया गया। विवि के अधिकारियों और कर्मचारियों ने फोटो पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रो. मनोज शुक्ला और डॉ. नीरज आदि मौजूद रहे।कानपुर दक्षिण का नाम बोस नगर रखे जाने की मांग सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर हंटर सेना की ओर से जूही गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में शहीद के परिजनों को प्रतीक चिह्न  देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कानपुर दक्षिण का नाम बोस नगर रखने की मांग उठाई गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलजीत कौर ने मेजर अविनाश सिंह भदौरिया के पिता गंगा सिंह भदौरिया, मेजर सलमान के पिता मुश्ताक खान और कैप्टन आयुष यादव के पिता अरुणकांत यादव को सम्मानित किया। इस मौके पर सुरिंदर सिंह, सनी सिंह, मनपुनीत कौर आदि मौजूद रहे। वहीं केशव मधुवन सेवा समिति की ओर से केशव मधुवन पार्क में क्षेत्रीय निवासियों ने सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर पराक्रम दिवस के रूप में उनकी जयंती मनाई। राजेंद्र अवस्थी, मनीष त्रिपाठी, जय राम दुबे ,कौशल किशोर दीक्षित, सीबी मिश्रा आदि मौजूद रहे।

गीतों-कविताओं से रखे विचार
सीएसए में छात्र छात्राओं ने गीतों, कविताओं तथा भाषणों के माध्यम से नेताजी के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि डॉ.  धर्मराज सिंह रहे। यहां डॉ. वेद रतन, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. संजीव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

 

बच्चों को बांटी स्टेशनरी
वी केयर फाउंडेशन ने कच्ची बस्ती दादा नगर में बच्चों को स्टेशनरी, मिठाई, बिस्कुट आदि बांटे। इस मौके पर फाउंडेशन की अध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव, शुभा गुलाटी, हेमलता भदौरिया, रमा, रश्मि गुप्ता आदि मौजूद रहीं। संवाद

शिविर में 24 लोगों ने किया रक्तदान
शान्तिकुंज उपजोनल केंद्र द्वारा शान्तिकुंज हरिद्वार स्वर्ण जयंती वर्ष एवं सुभाष चंद्र बोस के जयंती के मौके पर गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के अंतर्गत रक्तदान शिविर परेड में आयोजित किया गया। शिविर में 24 दान दाताओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विनय कुमार एडीजे ने द्वीप प्रज्जवलित किया। इस मौके पर आरसी गुप्ता, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, डॉ संगीता सारस्वत आदि लोग उपस्थित रहे।

जयंती पर अवकाश की मांग
चित्रगुप्त समिति की ओर से शनिवार को गोविंद नगर स्थित चित्रकूट धर्मशाला में सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती मनाई गई। जयंती के अवसर पर सरकार से इस दिन को अवकाश घोषित करने की मांग की। इस दौरान डॉ. कुलदीप नारायण श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, पुष्पा, दीपक, जेके चतुर्वेदी, सीताराम आदि मौजूद रहे।
शराब बिक्री पर लगे प्रतिबंध

शराब बंदी संयुक्त मोर्चा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शनिवार को शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने मांग उठाई। फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा के पास एकत्र हुए समिति के सदस्यों ने कहा कि जहरीली शराब से जिनकी जानें गई हैं, उनके परिजनों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। सरकार शराब बिक्री पर रोग लगाने के लिए सख्त कानून भी बनाए। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन भी भेजा गया। राष्ट्रीय संयोजक सुल्तान सिंह, आरपी सिंह और प्रदीप यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed