फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Stunting in Kanpur, To get comments and likes, stuntmen again ran bikes on the barrage, three bikes seized

कानपुर में स्टंटबाजी: पाने को कमेंट और लाइक, बैराज पर स्टंटबाजों ने फिर दौड़ाई बाइक, तीन बाइक सीज

Mon, 18 Dec 2023 09:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 18 Dec 2023 09:55 AM IST
सार

Kanpur Crime: डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बीते दिनों गंगा बैराज पर स्टंटबजों पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाया था। इसमें लगातार दो दिन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों और स्टंटबाजों के चालान कर वाहन सीज किए गए थे।

विज्ञापन
Stunting in Kanpur, To get comments and likes, stuntmen again ran bikes on the barrage, three bikes seized
गंगाबैराज पर स्टंट करता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गंगा बैराज स्टंटबाजों का अड्डा बन गया है। तमाम सख्ती के बाद भी रविवार सुबह फिर स्टंटबाज बाइक दौड़ाते नजर आए। सुबह टहलने आए लोग इनसे बचते हुए दिखे। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चालान कर तीन बाइक सीज की हैं। वहीं स्टंटबाजों को चेतावनी दी। शनिवार को भी 36 चालान किए गए थे। ये लोग स्टंट करते हुए रील बनाते हैं और ज्यादा से ज्यादा कमेंट व लाइक पाने के लिए सोशल मीडिया पर डालते हैं।

विज्ञापन

ठंडा पड़ा पुलिस का अभियान
डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बीते दिनों गंगा बैराज पर स्टंटबजों पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाया था। इसमें लगातार दो दिन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों और स्टंटबाजों के चालान कर वाहन सीज किए गए थे। दो दिन चले अभियान के बाद नवाबगंज पुलिस फिर से सुस्त हो गई है।

विज्ञापन

जिसके जितने ज्यादा लाइक, वह बनता किंग
गंगा बैराज, बिठूर रोड और उन्नाव की तरफ जाने वाले रास्ते स्टंटबाजों के अड्डे बने हैं। यहां स्टंटबाज महंगी व रेसिंग बाइक से स्टंट करते नजर आते हैं। इसकी रील बनाते हैं और उसे शेयर-लाइक करने का खेल खेलते हैं। जिसके जितने ज्यादा लाइक और शेयर होते हैं, वह किंग बनता है। स्टंटबाजों ने एयरविंग, ईगल और हॉलीवुड जैसे नाम रख रखे हैं। इसी नाम से सोशल मीडिया पर एकाउंट बना रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed