फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Stunting again on the barrage, Woman trapped in sports bike and dragged 50 meters, son lodged a report

Kanpur: बैराज पर फिर स्टंटबाजी! स्पोर्ट्स बाइक में फंसकर 50 मीटर घिसटी महिला...मौत, पहले भी हो चुके हैं हादसे

Mon, 23 Oct 2023 04:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 23 Oct 2023 04:24 PM IST
सार

Kanpur News: गंगा बैराज पर नवाबगंज और कोहना थाने की दो चौकियां है। इसके बावजूद स्टंटबाजी नहीं रुक रही है। शनिवार को हुए हादसे में बाइक में फंसकर रामरती 50 मीटर तक घसीटती गई।

विज्ञापन
Stunting again on the barrage, Woman trapped in sports bike and dragged 50 meters, son lodged a report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के गंगा बैराज पर शनिवार को स्पोर्ट्स बाइक से स्टंटबाजी ने एक और महिला की जान ले ली। महिला बाइक में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। युवकों ने बाइक नहीं रोकी और उन्नाव की ओर भाग निकले। नवाबगंज के रामनिहालपुर निवासी राजमिस्त्री शंकर निषाद के परिवार में पत्नी रामरती (48) व दो बेटे सतीश और आशु हैं।

विज्ञापन

बेटे सतीश ने बताया कि शनिवार शाम मां रामरती घर से खेत के लिए निकली थीं। गंगा बैराज पुल पर पहुंची थीं कि पीछे से स्टंटबाजी करते हुए आए तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से महिला बाइक के निचले हिस्से में फंस गई, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें हैलट अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के बेटे सतीश की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाइक युवकों की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो थानों की चौकियां, फिर भी नहीं थम रही स्टंटबाजी
गंगा बैराज पर नवाबगंज और कोहना थाने की दो चौकियां है। इसके बावजूद स्टंटबाजी नहीं रुक रही है। शनिवार को हुए हादसे में बाइक में फंसकर रामरती 50 मीटर तक घसीटती गई। फिर भी दोनों चौकियों पर मौजूद पुलिस कर्मी उसे पकड़ नहीं सके। बाइक सवार उन्नाव की ओर भाग निकले।

घटना गंभीर है। गंगा बैराज पर स्टंटबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिससे कि हादसे पर विराम लगाया जा सके।  -प्रमोद कुमार, डीसीपी सेंट्रल

बैराज पर हो चुके हादसे

  • 12 फरवरी 2021 : बाइक सवार स्टंटबाजों की चपेट में आए नानी और नाती, दोनों की मौत।
  • 28 नवंबर 2021 : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सीनियर सिटीजन महिला की मौत
  •  31 जुलाई 2022 : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
  •  4 दिसंबर 2022 : कार का एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा, तेज गति की वजह से टकराई थी कार।
  • 14 सितंबर 2022 : कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, कार सवार तीन लोगों की मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed