{"_id":"62d6e5c5e815fa7c9d15dfce","slug":"stunt-on-bike-in-unnao-the-young-man-did-stunts-on-the-bike-police-engaged-in-the-investigation-of-the-matter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Stunt On Bike In Unnao: बाइक पर युवक ने किए स्टंट, हाथ छोड़कर चलाई गाड़ी, मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Stunt On Bike In Unnao: बाइक पर युवक ने किए स्टंट, हाथ छोड़कर चलाई गाड़ी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Tue, 19 Jul 2022 10:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 19 Jul 2022 10:42 PM IST
सार
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में गंगा पुल पर एक युवक का स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हो गया। पुलिस वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
बाइक पर स्टंट करता युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के नवीन गंगा पुल पर बाइक चलाते हुए स्टंट कर रहे एक युवक का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में युवक खतरनाक तरीके से बाइक चलाते दिख रहा है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह एक युवक ने बिना नंबर प्लेट की स्पोर्ट बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए खुद का वीडियो अपने साथी से बनवाते हुए उसे सोशल मीडिया पर वायरल कराया। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम लगाकर युवक की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि वायरल वीडियो में गंगा पुल पर एक युवक अपनी बाइक पर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। इसमें सबसे पहले युवक बाइक पर बैठ गया, उसके बाद खड़ा हो गया। फिर दोनों हाथों से बाइक को छोड़ दिया। कुछ दूर तक युवक अपनी बाइक से ऐसी ही चलता गया। उसके बाद फिर बाइक पर फिर से बैठ गया। उसका यह वीडियो उसके साथ चल रहे साथी ने फोन में बना लिया। फिर बाद में वीडियो पोस्ट कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।