{"_id":"634f90581de03c3f8f74a4e5","slug":"students-will-be-able-to-start-a-company-with-studies-in-iit-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आईआईटी में छात्र पढ़ाई के साथ शुरू कर सकेंगे कंपनी, इस कोर्स में ले सकेंगे दो साल तक की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आईआईटी में छात्र पढ़ाई के साथ शुरू कर सकेंगे कंपनी, इस कोर्स में ले सकेंगे दो साल तक की छुट्टी
Wed, 19 Oct 2022 11:22 AM IST
शिखा पांडेय
शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर
शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:22 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी कानपुर के छात्र अब पढ़ाई के दौरान ही अपनी कंपनी भी खोल सकते हैं। संस्थान में इस साल से स्टूडेंट एंटरप्रेन्योर पॉलिसी की शुरुआत की गई है। कंपनी शुरू करने के दौरान संस्थान से उनको एक साल और अधिकतम दो साल की छुट्टी भी मिलेगी। साथ ही पढ़ाई पूरी करने के बाद वह संस्थान के इंक्यूबेशन सेंटर में पंजीकरण भी करा सकते हैं।
विज्ञापन
आईआईटी की सीनेट में इस पॉलिसी को पास कर दिया गया है। संस्थान में स्नातक स्तर पर ही छात्रों को उद्यमिता की ओर प्रेरित किया जाएगा। बीटेक करने वाले छात्र अगर कंपनी शुरू करना चाहते हैं तो उनको संस्थान के माध्यम से कंपनी शुरू करने, एकाउंटिंग, कंपनी लॉ के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
उनको आश्वस्त किया जाएगा कि वह अपने स्नातक की पढ़ाई के दौरान कंपनी शुरू करने या कंपनी की ओर बढ़ने के लिए अधिकतम दो साल की छुट्टी ले सकते हैं। पॉलिसी के चेयरमैन प्रो. समीर खांडेकर ने कहा कि पहली बार संस्थान में छात्रों के लिए यह सुविधा शुरू हुई है। अभी तक केवल शिक्षकों को ही स्टार्टअप या अन्य कार्यों के लिए अवकाश मिलता था। लेकिन अब छात्रों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
छह साल में करना होगा बीटेक
ऐसे छात्र जो इस सुविधा का लाभ लेंगे, उनको अपना बीटेक छह साल में पूरा करना होगा। इससे अतिरिक्त उनको समय नहीं मिलेगा। कंपनी शुरू करने के लिए वह किसी भी समय आवेदन कर सकते हैं। किसी भी साल में अवकाश के लिए आवेदन कर सकते हैं।