फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Students who passed in Sindhi were awarded prizes.

Kanpur News: सिंधी विषय में उत्तीर्ण छात्रों को किया पुरस्कृत

Mon, 15 Dec 2025 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Students who passed in Sindhi were awarded prizes.
कानपुर। उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी की ओर से रविवार को बर्रा दो स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में 10वीं व 12वीं में सिंधी विषय की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सिंधी भाषा का अधिक से अधिक प्रचार करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


शुरुआत में छात्रों के बीच कविता, गीता, नृत्य, भाषण प्रतियोगिता हुई। इसके बाद 10वीं की छात्रा रेनू मूरजानी को 11 हजार व अन्य छात्रों को 3500 रुपये तथा 12वीं के छात्रों को पांच हजार रुपये का पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


वहीं सिंधी विषय पढ़ाने वाले शिक्षक घनश्याम दास छाबड़ा, राजरानी, रजनी पमनानी, अंशिका फूलवानी, कीर्ति रोचलानी, शोभना हरगुनानी सहित अन्य को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जय हेमराजानी ने कहा कि अकादमी के इस प्रयास से छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया जा रहा है। साहित्यकार सुंदरदास गोहराणी ने सिंधी विषय पढ़ाने पर जोर दिया गया। मौके पर अकादमी निदेशक अभिषेक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed