{"_id":"68aa29ca06e846fc4603c1b4","slug":"students-were-given-information-on-money-management-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1237791-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: विद्यार्थियों को धन प्रबंधन की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: विद्यार्थियों को धन प्रबंधन की दी जानकारी
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट और सीएसजेएमयू कैंपस एल्युमिनाई एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को एल्युमिनाई टॉक का आयोजन किया गया। वित्तीय साक्षरता विषय पर आयोजित कार्यक्रम में विवि के पूर्व छात्र एवं स्पार्क पीडब्ल्यू एम प्राइवेट लिमिटेड के एग्जिक्यूटिव पार्टनर मनोज अग्रवाल ने विद्यार्थियों को धन के प्रबंधन, बचत, निवेश और भारतीय बचत शक्ति के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वित्तीय अनुशासन जीवन को स्थिर और सफल बनाने की कुंजी है। डीएसडब्ल्यू प्रो. अंशु यादव ने महिलाओं की वित्तीय साक्षरता पर जोर दिया। विभाग के निदेशक प्रो. सुधांशु पांड्या ने कहा कि विभाग लगातार छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्व छात्रों के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। सचिव डॉ. विवेक सिंह सचान ने कहा कि पूर्व छात्र किसी भी संस्थान के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। (ब्यूरो)