फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Students said Surya Daku speaking

सूर्या डाकू बोल रहा हूं, पांच लाख पहुंचा दो वरना काम पूरा नहीं होने दूंगा

Wed, 20 Sep 2017 12:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 20 Sep 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
Students said Surya Daku speaking
पकड़ा गया रंगदारी मांगने वाला आरोपी अनिल पटेल(लाल शर्ट में) - फोटो : अमर उजाला
जल्दी पैसा कमाने की चाहत अक्सर लोगों को गलत रास्ते पर ले जाती है। ऐसा ही एक बाकया चित्रकूट जिले में सामने आया। पैसा कमाने के लालच में दो छात्रों ने फोन पर डाकू बनकर ग्राम सचिव को धमकी दी।
विज्ञापन


चित्रकूट जिले में डाकू बनकर सड़क निर्माण में पांच लाख की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। दोनों पढ़ने वाले छात्र हैं जिन्हाेंने मोबाइल से एक माह तक ग्राम सचिव को लगातार डाकू सूर्या बनकर धमकी दे रहे थे। पुलिस ने दोनोें के कब्जे से मोबाइल भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन


जिले की सीमा से सटे नयागांव थाना क्षेत्र के सेजवार गांव के भगड़ा मजरे में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। ग्राम सचिव नौबस्ता पालदेव निवासी रामचंद्र पटेल पुत्र कामता पटेल ने बताया कि 27 अगस्त से लेकर अक्सर 15 दिनों तक बीच बीच में एक मोबाइल से फोन आता था कि डाकू सूर्या बोल रहा हूं। सड़क निर्माण में पांच लाख की रंगदारी पहुंचा दो अन्यथा काम पूरा नहीं होने देंगे। कई बार खदान से अपहरण कर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम बार जब 15 सितंबर को फोन पर फिर धमकी मिली तो सचिव ने एसपी सतना को जानकारी देकर नयागांव थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार को नयागांव थाने पहुंचे सतना एसपी राजेश हिंगडकर ने बताया कि नए डाकू गैंग की मौजूदगी की संभावना पर पुलिस एलर्ट हो गई। लगातार सर्विलांस से लोकेशन लेकर गैंग का पता किया गया लेकिन कुछ नहीं मिला।


इसके बाद सोमवार की शाम को भगड़ा गांव के बाहर ही दो संदिग्ध को पकड़ा गया। दोनों इसी गांव के निवासी हैं। मुख्य आरोपी अनिल पटेल पुत्र रामनिहोर है जबकि दूसरा नाबालिग होने से पुलिस ने उसकी पहचान व नाम गुप्त रखा है। एसपी ने बताया कि दोनों पढ़ने वाले छात्र हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed