{"_id":"6a9c73420012a2463205543f","slug":"students-paid-obeisance-to-their-teachers-and-remembered-dr-radhakrishnan-kanpur-news-c-220-1-ka21001-148457-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गुरुजन को छात्रों ने किया नमन, डॉ. राधाकृष्णन को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गुरुजन को छात्रों ने किया नमन, डॉ. राधाकृष्णन को किया याद
Sun, 06 Sep 2026 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिक्षक दिवस पर शनिवार को भारत के द्वितीय राष्ट्रपति प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया। जगह-जगह आयोजित समारोह में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
रनियां के केपीएस विद्यालय, राजा सिंह बाल विद्या मंदिर, अवध बिहारी देवीदीन शिक्षा निकेतन स्कूल, राहुल शुक्ल मेमोरियल इंटर कॉलेज सहित कई स्कूलों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और मेहनत के महत्व को बताया। छात्रों ने शिक्षकों से केक कटवाकर उपहार भेंट किए और शुभकामनाएं दीं।
शिक्षक धर्मेंद्र सिंह, मुकुल शुक्ला, एस दयाल, सुधांशु राजवंशी, अनिल त्रिवेदी आदि रहे। वहीं शिवली के बैरी दरियाव स्थित श्रमिक भारती संस्था के कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में शिक्षक दिवस मनाया गया। ट्रेनर जिज्ञासा ने कहा कि आज के डिजिटल युग में केवल पारंपरिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि तकनीकी ज्ञान भी बेहद जरूरी है। शिक्षक बच्चों को न केवल कंप्यूटर की तकनीक सिखाते हैं, बल्कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम भी बनाते हैं।
विज्ञापन
राधा शुक्ला ने कहा कि शिक्षक केवल वही नहीं होते जो चार चहार दिवारी के भीतर ब्लैकबोर्ड पर पढ़ाते हैं, बल्कि वास्तविक शिक्षक वे हैं जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उन्हें जागरूक बनाते हैं,। आर्यन, कार्तिकेय, दिव्यांशु, हर्षित, प्रीति, कोमल व अन्य छात्र मौजूद रहे। इसके अलावा अमरौधा के परिषदीय स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कंपोजिट स्कूल हराहरा में संकुल शिक्षक अभयदीप मिश्र ने बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चों का स्नेह शिक्षकों को अभिभूत करता है। छात्रों ने उपहार में कलम दिए तो शिक्षकों ने उन्हें पेंसिल दी। प्रधानाध्यापक गीता, अभयदीप, संतोष, विनोद, रिंकी उपस्थित रहे। वहीं प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम में प्रधानाध्यापक राजेंद्र बाबू, शिक्षक अंकित सचान, अर्पिता वाजपेई, मृदुला वर्मा व छात्रों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
...........................
शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम हुए आयोजित, शिक्षकों का हुआ सम्मान
रसूलाबाद। क्षेत्र के स्नेहलता गुप्ता मेमोरियल डिग्री कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रबंधक विनीत कुमार गुप्ता व उप प्रबंधक प्रवेश कुमार यादव ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने कहा शिक्षक केवल पुस्तकीय ज्ञान प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है। यहां डॉ. सिद्धराम राजपूत, डॉ. दिनेश राजपूत, डॉ. राम निहोर शुक्ला, सीके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। वहीं, झाऊ लाल गजोधर प्रसाद पीजी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. शैलजा मिश्रा ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके अलावा बीआरसी, जनता इंटर कॉलेज कहिंजरी, आरपीएस इंटर कॉलेज, गांधी फैज ए आम इंटर कॉलेज असालतगंज आदि विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। (संवाद)