फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Students of these countries got freedom for JEE mains exams

अब इन स्टूडेंटाें काे नहीं देना हाेगा अाईआईटी मेंस का एग्जाम

Tue, 23 Aug 2016 07:19 PM IST
टीम डिजिटल, कानपुर
टीम डिजिटल, कानपुर Updated Tue, 23 Aug 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
Students of these countries got freedom for JEE mains exams
जेईई मेंस
 देश की 22 आईआईटी की ग्लोबल ब्रांडिंग और इंटरनेशनल रिलेशनशिप को बढ़ाने के उद्देश्य से ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (जैब) ने एडमिशन का नियम बदल दिया है। अब नौ देशों के स्टूडेंट आईआईटी की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस 2017-18 का ऑनलाइन आवेदन फार्म सीधे भर सकेंगे। इन स्टूडेंटों को जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन का पेपर नहीं देना पड़ेगा। ऐसा पहली बार होगा। मेन का आयोजन योग्यता परीक्षा के रूप में होता है। इसमें सफल दो लाख स्टूडेंट ही जेईई एडवांस का आवेदन फॉर्म भर पाते हैं। नए शैक्षिक सत्र से यह व्यवस्था बदल जाएगी। 
विज्ञापन

 

इंटरनेशनल रिलेशनशिप को लगा था झटका

Students of these countries got freedom for JEE mains exams
जेईई मेंस
जेईई मेन 2015-16 के आवेदन फार्म करीब 24 विदेशी स्टूडेंटों ने भरे थे। इसमें से 6 स्टूडेंट सफल हुए लेकिन सबने एडमिशन नहीं लिया। इससे आईआईटी के ग्लोबल ब्रांडिंग और इंटरनेशनल रिलेशनशिप को झटका लगा। इसी का नतीजा रहा कि पूरा मामला जैब मीटिंग में रखा गया। यह मीटिंग गत सोमवार को आईआईटी गुवाहाटी में हुई थी। चेयरमैन प्रो. कृष्णकांत की अध्यक्षता वाली जैब की मीटिंग के दौरान बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) और बैचलर ऑफ साइंस (बीएस) में विदेशी स्टूडेेंट बढ़ाने की रणनीति बनाई गई। साथ ही एडमिशन की एक बाधा दूर करने पर मुहर लगा दी गई। जैब के मुताबिक नए सत्र (2017-18) से विदेशी स्टूडेंटों को जेईई मेन का आवेदन फार्म भरने और एंट्रेंस एग्जाम देने की जरूरत नहीं होगी। अभी जेईई मेन क्वालीफाई करने वाले दो लाख स्टूडेंटों को ही जेईई एडवांस का फार्म भरने को मिलता था। अब ऐसा नहीं होगा। नौ देशों के स्टूडेंट जेईई एडवांस का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सीधे करा सकेंगे। जेईई एडवांस का पेपर देंगे और सफलता हासिल करने के बाद एडमिशन लेंगे। यह मामला सितंबर में प्रस्तावित जैब की मीटिंग में भी रखा जाएगा। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन देशाें काे म‌िला माैका

Students of these countries got freedom for JEE mains exams
जेईई मेंस
अफगानिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, इथोपिया, मालदीव, नेपाल, सिंगापुर, श्रीलंका और यूनाइटेड अरब अमीरत (यूएई)। 
ये हैं आईआईटी 
कानपुर, वाराणसी, दिल्ली, मुंबई, रुड़की, खड़गपुर, गुवाहाटी, मद्रास, गांधी नगर, पटना, मंडी (हिमाचल), इंदौर, भुवनेश्वर, रोपर, हैदराबाद,  जम्मू, तिरूपति, पलखड़, जोधपुर, धनबाद, भिलाई और धारवाड़। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed