आईआईटी कानपुर ने सत्र 2018-19 के लिए फीस का निर्धारण कर लिया है। बीटेक (बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) और बीएस (बैचलर ऑफ साइंस) में एडमिशन लेने वाले वे छात्र, जिनके परिवार की सालाना आय एक लाख रुपये तक है, उन्हें ट्यूशन फीस नहीं देनी होगी।
{"_id":"5b0505954f1c1bd6408b7129","slug":"students-of-iit-kanpur-whose-family-s-annual-income-is-up-to-one-lakh-tuition-fees-will-be-waived","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IIT Kanpur: परिवार की सालाना आय एक लाख तक है तो ट्यूशन फीस होगी माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT Kanpur: परिवार की सालाना आय एक लाख तक है तो ट्यूशन फीस होगी माफ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 23 May 2018 12:26 PM IST
सार
- आईआईटी कानपुर ने सत्र 2018-19 के लिए तय की फीस
- बीटेक और बीएस के छात्रों के लिए मेस चार्ज 300 रुपये बढ़कर 11200 हुआ
- 27 जुलाई से होंगे नए छात्रों के रजिस्ट्रेशन, 30 जुलाई से ओरिंटेशन प्रोग्राम
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी कानपुर
वहीं जिन छात्रों के परिवार की सालाना आय पांच लाख रुपये तक है, उनसे 33,333 रुपये ट्यूशन फीस ली जाएगी। इसके अलावा सालाना छह लाख रुपये तक की आय वाले एससी/एसटी छात्रों से हॉस्टल फीस भी नहीं ली जाएगी।
आईआईटी कानपुर
बता दें आईआईटी की एक सेमेस्टर की ट्यूशन फीस एक लाख रुपये है और हॉस्टल फीस 12475 रुपये है। वहीं बीटेक और बीएस के छात्रों के लिए मेस चार्ज 300 रुपये बढ़ाकर 11200 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एकेडमिक कैलेंडर भी जारी
आईआईटी कानपुर
इंस्टीट्यूट प्रशासन ने सत्र 2018-19 का वार्षिक कैलेंडर भी जारी कर दिया है। इसके मुताबिक इस बार एमटेक, बीटेक, बीएस के नए छात्रों का रजिस्ट्रेशन 27 जुलाई से संस्थान में होगा। 30 जुलाई तक प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसी दिन ओरिएंटेशन प्रोग्राम शुरू होगा। पुराने छात्रों के रजिस्ट्रेशन 25 व 26 जुलाई को होंगे। लेट रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया छह अगस्त तक चलेगी। मिड सेमेस्टर एग्जाम 17 से 23 सितंबर तक कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
ये है सेमेस्टर फीस का चार्ट
आईआईटी कानपुर
- ट्यूशन 100000
- एग्जामिनेशन 300
- रजिस्ट्रेशन 300
- जिमखाना (वार्षिक) 350
- मेडिकल (वार्षिक) 50
- अन्य सुविधाएं 300
- लेबोरेट्री 300
- स्टूडेंट्स फंड 100
- पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस (वार्षिक) 242
- मेंबरशिप फॉर एसएचएमसी 100
कुल 102192.00
- एग्जामिनेशन 300
- रजिस्ट्रेशन 300
- जिमखाना (वार्षिक) 350
- मेडिकल (वार्षिक) 50
- अन्य सुविधाएं 300
- लेबोरेट्री 300
- स्टूडेंट्स फंड 100
- पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस (वार्षिक) 242
- मेंबरशिप फॉर एसएचएमसी 100
कुल 102192.00