{"_id":"68c3357edef6ad39f30830c0","slug":"students-of-council-composite-school-panki-katra-will-be-proficient-in-technology-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1263328-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: परिषदीय कंपोजिट विद्यालय पनकी कटरा के छात्र तकनीक में होंगे निपुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: परिषदीय कंपोजिट विद्यालय पनकी कटरा के छात्र तकनीक में होंगे निपुण
विज्ञापन
कानपुर। परिषदीय कंपोजिट विद्यालय पनकी कटरा के बच्चे अब तकनीक के साथ कदमताल करेंगे। आईडीबीआई बैंक के सहयोग से विद्यालय में आधुनिक कंप्यूटर प्रयोगशाला की स्थापना की गई। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने किया। बैंक ने सीएसआर मद से चार कंप्यूटर, एक प्रिंटर, फर्नीचर और बैग उपलब्ध कराए हैं।
यहां अवनीश अवस्थी ने कहा कि आज के दौर में तकनीकी शिक्षा बच्चों के भविष्य की कुंजी है। कंप्यूटर शिक्षा से उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ेगी और वह प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने बैंक अधिकारियों से लैब में वाई-फाई की सुविधा कराने का आग्रह किया।
एक माह बाद छात्रों की प्रगति का मूल्यांकन करने की घोषणा की। यहां बच्चों ने पहली बार कंप्यूटर पर काम करने का अनुभव साझा किया। कार्यक्रम में सीडीओ दीक्षा जैन, बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक जेएस निम्मी, बीएसए सुरजीत कुमार सिंह समेत अभिभावक और अन्य लोग मौजूद रहे।