डीएलएड (बीटीसी): ठप पड़ी वेबसाइट और विभाग को खबर ही नहीं, भटक रहे अभ्यर्थी
आवेदकों की फीस कटने के बाद भी फार्म का फाइनल प्रिंट आउट न निकलने के कारण अभ्यर्थी काउंसिलिंग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वहीं सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉक्टर सुत्ता सिंह का कहना है कि आवेदन कम होने के कारण शासन को फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए निवेदन किया है। अॉनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 मई से बढ़ाकर 31 मई करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
अफसोस कि बात है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस बात का ही होश नहीं है कि उनकी वेबसाइट पर तकनीकी खराबी चल रही है इस कारण से अभ्यर्थी फॉर्म नहीं भर पा रहे।
- अब तक दो लाख अभ्यर्थी आवेदन कर चुकें हैं।