फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Students body was found in a canal in Kanpur, clean chit to accused friends, no evidence of murder found

Kanpur Crime: नहर में मिला था छात्र का शव, आरोपी दोस्तों का क्लीनचिट, नहीं मिले हत्या के साक्ष्य

Wed, 03 May 2023 09:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 03 May 2023 09:53 AM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर से लापता हुए छात्र की पांच दिन बाद शिवली नहर में लाश मिली थी। परिजनों ने छात्र के चार दोस्तों पर लेनदेन में हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इसके बाद हत्या के साक्ष्य ने मिलने पर पुलिस ने क्लीनचिट दे दी थी।

विज्ञापन
Students body was found in a canal in Kanpur, clean chit to accused friends, no evidence of murder found
नहर में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर से लापता इंटर के छात्र ऋतिक शुक्ला की पांच दिन बाद शिवली स्थित नहर में लाश मिलने के मामले में पुलिस को छात्र की हत्या के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस ने चारों आरोपी दोस्तों को क्लीनचिट देकर उन्हें छोड़ दिया। छात्र की मौत को हादसा माना है।

विज्ञापन

कल्याणपुर के साहबनगर निवासी शिवनारायण शुक्ला फेरी लगाकर पेठा बेचते हैं। उनका छोटा बेटा इंटर का छात्र ऋतिक शुक्ला (17) बीते 18 अप्रेल की सुबह टहलने निकला था। इसके बाद से लापता हो गया था। इसके बाद परिजनों ने उसकी थाने में अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

22 अप्रैल को उसका शव कानपुर देहात, शिवली की रामगंगा नहर में उतराता मिला था। परिजनों ने उसकी शिनाख्त करते हुए महाराणा प्रतापनगर निवासी चार दोस्तों पर रुपयों के लेनदेन में हत्या कर शव को नहर में फेंकने का आरोप लगाया था। पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन कुछ उ्रगलवा नहीं पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चारों आरोपियों को दी गई क्लीनचिट
इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को क्लीनचिट दे दी। कल्याणपुर एसीपी विकास कुमार पांडेय ने बताया कि हत्या के साक्ष्य नहीं मिले हैं। चारों आरोपियों को छोड़ दिया गया है। यदि परिजनों के पास हत्या के कोई साक्ष्य हों, तो पुलिस को सौंप सकते हैं।

चौकी इंचार्ज की भूमिका की जांच
प्रकरण में परिजनों ने पनकी रोड चौकी इंचार्ज आदित्य बाजपेई पर समय रहते ऋतिक के लापता होने व दोस्तों द्वारा पीटे जाने का फुटेज देने के बाद भी उसे न खोजने का आरोप लगाया था। इसे लेकर परिजनों ने कल्याणपुर थाने में हंगामा किया था।

चौकी इंचार्ज की भूमिका की जांच नहीं हुई है पूरी
डीसीपी वेस्ट विजय ढुल के निर्देश पर चौकी इंचार्ज की भूमिका की जांच एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय को सौंपी थी। एसीपी के अनुसार जांच अभी पूरी नहीं हुई है। जल्द ही जांच रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed