{"_id":"6a46ca89532023e93d01e443","slug":"students-appeared-in-a-rush-to-return-home-after-the-exam-crowds-thronged-the-railway-station-kanpur-news-c-220-1-ka21001-145190-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: परीक्षा के बाद घर लौटने की जल्दी में दिखे छात्र, रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: परीक्षा के बाद घर लौटने की जल्दी में दिखे छात्र, रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़
Fri, 03 Jul 2026 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। यूपी टीईटी की परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थी घर वापसी के लिए जल्दी में नजर आए। रूरा व पुखरायां रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटरों से लेकर प्लेटफॉर्म तक भीड़ नजर आई। हालांकि रोडवेज बसों ने थोड़ी राहत जरूर दी। परीक्षा केंद्रों के पास बस तैनात होने से परीक्षार्थी बाहर निकलते ही बसों में सवार होकर अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
पुखरायां व रूरा में दोपहर बाद जैसे ही परीक्षा की दूसरी पाली समाप्त हुई, परीक्षार्थी सीधे रेलवे स्टेशन पहुंच गए। स्टेशन परिसर में अचानक बढ़ी भीड़ के कारण सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद करनी पड़ी। ट्रेन आते ही डिब्बों में सीट पकड़ने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। अधिक भीड़ होने की वजह से लंबी दूरी ट्रेनों की जनरल बोगियों व इंटरसिटी में पैर रखने की भी जगह नहीं थी। हालांकि स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के जवानों से तुरंत मोर्चा संभाला और सभी को ट्रेनों में जगह दिलाई। इसके बाद सभी निकल सके।
वहीं, परिवहन निगम से विभिन्न मार्गों पर चलाई गईं 40 बसों ने राहत दी और वह दोनों पालियों में परीक्षा छूटने से करीब आधा घंटा पहले पहुंच कर तैनात रहीं। एआरएम मोहम्मद अशफाक ने बताया कि किसी भी परीक्षार्थी को समस्या नहीं होने दी गई है। सभी चालकों व परिचालकों को पहले ही निर्देशित कर दिया गया था। अकबरपुर व माती डिपो के पास एक-एक बसें खड़ी रखी गई थी। एक बस के निकलने के 10 मिनट बाद दूसरी बस को रवाना किया गया।