{"_id":"584292bc4f1c1b0f1ede8bda","slug":"studenton-showed-his-skills-and-fired-an-artillery-shell-fired-subway-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंटों ने दिखाया अपना हुनर, चलाई मेट्रो ट्रेन और दागे तोप के गोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टूडेंटों ने दिखाया अपना हुनर, चलाई मेट्रो ट्रेन और दागे तोप के गोले
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 03 Dec 2016 03:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाजपत नगर स्थित मरियमपुर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने मॉडल के जरिए कानपुर में मेट्रो ट्रेन को धरातल पर उतार दिया। इसके साथ ही तोप चलाने से लेकर दो सौ से अधिक विज्ञान मॉडल बनाकर बच्चों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा दिखाई।
विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिस्टर रूपा ने किया। इसमें छात्रा वैष्णवी, आयुषी, श्रद्घा और विशाखा ने मेट्रो ट्रेन का मॉडल बनाया, नैना ने पार्किंग सिस्टम, विधि अवस्थी और शिप्रा यादव ने तोप की कार्यशैली पर मॉडल बनाया और चलाकर भी दिखाई। तान्या बजाज ने वेस्ट मैनेजमेंट, वंशिका ने पासवर्ड मैनेजमेंट सिस्टम, ओवफ्लो से पानी की बर्बादी रोकने के लिए 10वीं की छात्रा वैशाली ने वॉटर लेबल कंट्रोल पर मॉडल बनाया। इसमें डिवाइस के जरिए टंकी भरते ही मोटर स्वत: बंद और खाली होते ही चल गई। बच्चों के वैज्ञानिक मॉडलों ने वहां मौजूद लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ स्टूडेंटों ने सामाजिक विज्ञान, आर्ट एंड क्राफ्ट, गंगा सुरक्षा सहित अन्य विषयों पर अपने मॉडल बनाए। प्रिंसिपल सोनिया वर्गीस ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक क्षमता के विकास के लिए हर साल ऐसे आयोजन किए जाते हैं। कार्यक्रम में सिस्टैला एन, सि. रश्मि, सि. जूलिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।