{"_id":"639197e0be14e5dc6b545f0456f39447","slug":"studenton-published-in-the-amar-ujala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंटों ने छपते देखा ‘अमर उजाला’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टूडेंटों ने छपते देखा ‘अमर उजाला’
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sun, 31 Jan 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस एजूकेशन सेंटर इंटर कालेज बर्रा-2 के स्टूडेंटों ने शनिवार को ‘अमर उजाला’ प्रिंटिंग प्रेस दादा नगर कार्यालय में अखबार छपने की प्रक्रिया देखी।
विज्ञापन
उन्हें रिपोर्टरों की लिखी खबरों से लेकर पेज तक पहुंचने और प्लेट तैयार कर मशीन में उसे लगाकर अखबार की छपाई तक की जानकारी दी गई। स्टूडेंटों ने मशीन पर अखबार छपने की जानकारी अपनी डायरी में नोट की और प्रिंटिंग से जुड़े प्रश्न भी किए, जिनका समाधान किया गया।
विज्ञापन
मैंने पहली बार अखबार छपते हुए देखा है। स्टूडेंटों के साथ मुझे भी अच्छी जानकारी मिली। बीना पांडेय-कालेज इंजार्ज
स्टूडेंट बोले
मैंने पहली बार अखबार छपते हुए देखा। सच, मुझे यह बहुत अच्छा लगा। -जसप्रीत कौर
मैंने अखबार बनने और छपने की पूरी प्रक्रिया नोट की है। मैं स्कूल के बाकी बच्चों यह जानकारी दूंगा। -उदय रावत
बहुत दिनों से मन में जिज्ञासा थी कि कार्यालय में अखबार छपते हुए देखूं। -आकर्षी गुप्ता
अमर उजाला के कार्यालय में अखबार बनते देखा। मुझे सारी जिज्ञासाओं के जवाब मिल गए। -अमन वर्मा