फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Studenton number of a million being cut off

एक लाख स्टूडेंटों के कटेंगे नंबर

Sun, 07 Aug 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर Updated Sun, 07 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Studenton number of a million being cut off
student shimla
कानपुर। कानपुर यूनिवर्सिटी के रेग्युलर एग्जाम 2015-16 में सामूहिक नकल कराने वाले 161 कॉलेजों के करीब एक लाख स्टूडेंटों को तगड़ा झटका लगा है। यूनिवर्सिटी की परीक्षा समिति ने सामूहिक नकल के आरोप में पकड़े गए सभी स्टूडेंटों के 25-30 फीसदी नंबर काटने का फैसला लिया है। यह निर्णय स्नातक (यूजी) के छात्रों पर हुआ है। अगली बैठक में परास्नातक (पीजी) के स्टूडेंटों पर फैसला होगा। इसमें भी हजारों स्टूडेंट नकल करते पकड़े गए थे। परीक्षा समिति की यह बैठक शनिवार को कुलपति प्रो. जीवी वैशंपायन की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

इस बार बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षा में यूनिवर्सिटी से संबद्ध कानपुर नगर, देहात समेत अन्य जिलों के कुल 161 कॉलेजों में सामूहिक नकल पकड़ी गई थी। इन सभी कॉलेजों के रिजल्ट रोक दिए गए थे। इनमें 101 कॉलेज ऐसे हैं, जो पहली बार नकल में पकड़े गए, जबकि 60 ऐसे कॉलेज हैं जो दो या दो से अधिक बार सामूहिक नकल में फंस चुके हैं। पहली बार नकल में फंसे कॉलेजों के स्टूडेंटों के 25 फीसदी और दो या दो से अधिक बार नकल कराते पकड़े गए कॉलेजों के स्टूडेंटों के 30 फीसदी अंक काटकर इसी सप्ताह रिजल्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

नौ ऐसे भी कॉलेज थे, जहां परीक्षा के दौरान फ्लाइंग स्कॉट पर हमले हुए थे। इन नौ कॉलेजों को दो साल के लिए डिबार कर दिया गया है। यहां के स्टूडेंटों को दूसरे कॉलेज में परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये कॉलेज हुए डिबार
d दयानंद दनकु परागा महाविद्यालय, घाटमपुर
d आरआर महाविद्यालय हरदोई।
d चौधरी शिवकुमार सिंह महाविद्यालय फतेहपुर।
d रितुराज महाविद्यालय, फतेहपुर।
d पं. बच्चीलाल महाविद्यालय, औरैया।
d रामकली बाबू राम स्मारक महाविद्यालय, औरैया।
d बाबूराम मोहन लाल महाविद्यालय, औरैया।
d संतराम रतन महाविद्यालय, इलाहाबाद।
d एमपी गर्ग कालेज, इलाहाबाद।

शिक्षक संघ ने
किया बहिष्कार
एग्जामिनेशन कमेटी की आपात बैठक की सही समय पर सूचना न मिलने पर कानपुर यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. बृजेश यादव व महामंत्री डॉ. विवेक द्विवेदी ने कहा कि एडमिनिस्ट्रेशन आपात बैठकों के एजेंडे नहीं बताते हैं। सही से सूचना भी नहीं दी जाती है।


पूर्व सांसद राकेश सचान का कॉलेज भी डिबार
परीक्षा के दौरान फ्लाइंग स्कॉट पर हमले और अभद्रता के आरोप में सपा के पूर्व सांसद राकेश सचान के कॉलेज (दयानंद दनकु परागा महाविद्यालय)  को भी डिबार किया गया है।

नकल कराने वाले कॉलेजों पर नहीं हुई कार्रवाई
परीक्षा समिति ने सामूहिक नकल
कराने वाले कॉलेजों को बख्श दिया। उन पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई।

व्यक्तिगत नकल करने वालों की परीक्षा होगी निरस्त
व्यक्तिगत नकल के मामलों पर अगली बैठक में फैसले होंगे। इसमें 350 स्टूडेंट आरोपी हैं। बताया जा रहा है कि व्यक्तिगत नकल करते पकड़े गए सभी 350 स्टूडेंटों की परीक्षा की जाएगी।


कानपुर के कई
कॉलेज दागदार
सामूहिक नकल के मामले में दो या दो से अधिक बार फंस चुके 60 कॉलेजों की सूची में छह कानपुर से हैं। इनमें गणेश शंकर विद्यार्थी डिग्री कॉलेज, रामप्रकाश पोरवाल महाविद्यालय, स्व. द्दन सिंह महाविद्यालय, पूज्य भाऊ देवरथ महाविद्यालय, रामदत्त त्रिपाठी महाविद्यालय शामिल हैं। इन कॉलेज के स्टूडेंटों के 30 फीसदी मार्क्स काटे जाएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed