फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Student was digitally arrested and duped of Rs 21.28 lakh in Kanpur

UP: छात्रा को डिजिटल अरेस्ट कर 21.28 लाख की ठगी... पीड़िता ने पहले दी तहरीर, फिर ले ली वापस

Mon, 25 Nov 2024 11:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Nov 2024 11:16 AM IST
सार

कानपुर में छात्रा को डिजिटल अरेस्ट कर 21.28 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने उच्च शिक्षण संस्थान की स्टूडेंट को शिकार बनाया। पीड़िता ने साइबर सेल को तहरीर देकर वापस ले ली। फिर भी जांच हो रही है।

विज्ञापन
Student was digitally arrested and duped of Rs 21.28 lakh in Kanpur
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

देश और प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे जागरुकता अभियान के बाद लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। शहर में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही एक युवती को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर 21 लाख 28 हजार रुपयों की ठगी कर ली। पहले तो युवती ने तहरीर दी, लेकिन बाद में वापस ले ली। फिर भी साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शहर में पढ़ाई कर रही कोलकाता की रहने वाली युवती के पास बीते अक्टूबर महीने में एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कोर्ट में चल रहे मुकदमा में गिरफ्तारी वारंट जारी होने व बचने के लिए फोन न रखने की बात कही। 
विज्ञापन


साथ ही उसके मोबाइल नंबर पर गिरफ्तारी वारंट भेज दिया। गंभीर मुकदमा बताकर साइबर ठगों ने उसे इस कदर डराया कि वह किसी को काल के बारे में जानकारी भी नहीं दे सकीं। साइबर ठगों ने किसी भी परिचित, रिश्तेदार और दोस्त को बताने से मना किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी दी थी कि जांच चल रही है, आप सहयोग करेंगी तो बच जाएंगी, वरना जेल जाना पड़ेगा। 10 दिनों में साइबर ठगों ने युवती से 21 लाख 28 हजार रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। साइबर ठग जब और रुपये मांगने लगे तो उन्होंने साइबर सेल को सूचना दी लेकिन फिर वापस ले ली। साइबर सेल ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं मानी।

ध्यान रखें, फोन कर पैसा नहीं मांगती कोई भी जांच एजेंसी
कोई भी एजेंसी जांच के नाम पर पैसा नहीं मांग सकती। सभी को यह ध्यान रखना चाहिए कि जहां भी पैसा मांगने की बात सामने आए, तो समझिए आपको ठगा जा रहा है। सबसे पहले अपने परिजन, परिचितों और रिश्तेदारों को सूचना दीजिए। इसके बाद पुलिस अथवा साइबर सेल को सूचना दें। थोड़ी सी सतर्कता से आपकी गाढ़ी कमाई के रुपये बच जाएंगे। - मोहसिन खान, एसीपी साइबर सेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed