फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Student taken hostage, stripped and beaten, two students arrested

बर्बरता: दोस्तों ने छात्र को बंधक बना निर्वस्त्र कर पीटा, जलाया, नाजुक अंग में बांध दी ईंट

Sun, 05 May 2024 11:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 05 May 2024 11:32 PM IST
सार

Kanpur News: काकादेव थानाक्षेत्र में हैवानियत की हदें पार करने का एक मामला सामने आया है। ऑनलाइन गेम में हारे रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में छात्र को बंधक बना निर्वस्त्र कर पीटा। 

विज्ञापन
Student taken hostage, stripped and beaten, two students arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काकादेव कोचिंग मंडी में नीट की तैयारी कर रहे छात्रों ने ऑनलाइन गेमिंग के रुपयों के विवाद में साथी छात्र को निर्वस्त्र कर बंधक बनाकर जमकर पीटा। जलती लकड़ी से दागकर यातनाएं दीं और फिर नाजुक अंग में ईंट बांधकर टांग दिया। इस हैवानियत का वीडियो बनाया और उसे वायरल भी कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने केस दर्ज कर दो छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


इटावा जिले के लवेदी थानाक्षेत्र में रहने वाले पेट्रोल पंपकर्मी का 17 वर्षीय इंटर पास बेटा 18 अप्रैल को पांडुनगर निवासी गांव के युवकों से मिलने पहुंचा। यहां उसने दोस्तों के साथ बाजी लगाकर ऑनलाइन एविएटर गेम खेला, जिसमें वह 20 हजार रुपये हार गया। युवकों ने रुपये मांगे तो बाद में देने की बात कहकर टाल दिया। दो दिन तक रुपये न देने पर 20 अप्रैल को आरोपियों ने उसे कमरे में निर्वस्त्र किया और बंधक बनाकर पीटा। उसे जलाया भी। इसके बाद नाजुक अंग पर रस्सी बांधकर एक पत्थर लटका दिया।

विज्ञापन

इसके बाद नाबालिग को इस शर्त पर छोड़ा कि जल्द रुपये नहीं दिए तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। जब वह रुपये नहीं दे पाया तो आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया। वायरल वीडियो जब पुलिस के संज्ञान में आया तो पीड़ित को बुलाकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया ओर दो आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल रहे चार से पांच अन्य छात्रों की तलाश में टीमें लगी हैं।

पांच शॉर्ट वीडियो किए वायरल
वीडियो को पांच हिस्सों में काटकर वायरल किया गया है। इनमें उससे बातचीत, रुपये के लेनदेन की बात, फिर बहन, पिता, भाई और किसी भी परिवार के लोगों से रुपये मंगाने को कहा जाता है। एक अन्य वीडियो में उसके इन्कार पर पीड़ित को निर्वस्त्र कर पीटा जाता है और जलाया जा रहा है। इसके बाद उसके नाजुक अंग में रस्सी बांधकर ईंट लटका दी जाती है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद तनाव में छात्र
अमानवीयता का शिकार छात्र इस कदर सहमा हुआ है कि पुलिस के सामने भी मुंह खोलने से डरता रहा। बार-बार बोल रहा था कि सर छोड़ दीजिए। अगर मैंने उन लोगों के खिलाफ कुछ बोला तो मुझे नहीं छोड़ेंगे। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई से भी इन्कार किया। छात्र के पूरे शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि पुलिस के काफी समझाने और मदद के भरोसे के बाद उसने तहरीर दी।

जिस तरह छात्र को पीटा गया है, वह अमानवीय है। मामले में पीड़ित की तहरीर पर आईटी एक्ट, बंधक बनाकर पीटने, निर्वस्त्र करने, जलाने, गाली-गलौज, मारपीट व अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर जाना जाएगा कि इस तरह की घटना को अंजाम देने का तरीका उन लोगों ने कहां से सीखा है।- हरीश चंदर, एडिशनल पुलिस कमिश्नर, कानून व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed