फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Student refuses marriage praposal accused says put acid on your face

छात्रा ने किया शादी से इंकार तो चेहरे पर दी तेजाब डालने की धमकी, बोला शादी करूंगा तो सिर्फ तुम से

Wed, 26 Jun 2019 12:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 26 Jun 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Student refuses marriage praposal accused says   put acid on your face
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शादी से इंकार करने पर युवक ने बीएड छात्रा पर तेजाब डालने की धमकी दी। आरोपी छात्रा से बोला अगर मैं शादी करूंगा तो सिर्फ तुम्हीं से करूंगा। एडीजी प्रेम प्रकाश की तहरीर पर गोविंदनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


घाटमपुर पतरसा निवासी बीएड छात्रा के मुताबिक उसकी शादी की बात हसनापुर मजरा, रूरा (कानपुर देहात) निवासी अनिल कुमार से चल रही थी। इस बीच अनिल के किसी मामले में जेल जाने का पता चला। शादी से इंकार पर अनिल मोबाइल पर परिजनों को धमकी देने लगा।
विज्ञापन


17 मई को वह भाई गोलू के साथ बीएड की परीक्षा देने डीबीएस कॉलेज गोविंदनगर आई हुई थी। कालेज के सामने साथियों के साथ अनिल को देखकर भाई ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने पर अनिल भाग निकला था जबकि उसका साथी मोहित पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि अनिल चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed