फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Student jump in yamuna river because of ragging

साथियों की रैगिंग से तंग आकर छात्र ने यमुना में लगाई छलांग, शिक्षिका से की शिकायत लेकिन किया अनदेखा

Sun, 04 Aug 2019 12:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 04 Aug 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Student jump in yamuna river because of ragging
छात्र ने यमुना में लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला
इटावा में साथियों की मारपीट और प्रताड़ना से परेशान होकर शनिवार को कक्षा 9वीं के छात्र ने यमुना में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। बकेवर पुलिस ने छात्र को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव का छात्र कक्षा 9 में पढ़ता है। उसका आरोप है कि उसकी ही कक्षा के तीन छात्र उसे प्रताड़ित करते हैं। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती है। उसने इसकी शिकायत कालेज के पीटीआई से की, परंतु कोई ध्यान नहीं दिया। शनिवार को जब वह कालेज पहुंचा तो तीनों सहपाठियों ने उसकी पिटाई कर दी। 

विज्ञापन

इस घटना से क्षुब्ध होकर वह डिभौली  यमुना नदी पुल पर पहुंच गया। साइकिल वहीं खड़ी करके यमुना में छलांग लगा दी। यह देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बालक को बचाने का प्रयास शुरू किए। पानी कम होने की वजह से वह मिट्टी के टीले पर जा पहुंचा। ग्रामीणों ने उसे बचा लिया।

एसओ चकरनगर बलराज शाही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने उसे बकेवर थाने के सुपुर्द कर दिया। सीओ चकरनगर चंद्रपाल सिंह एवं एसओ बकेवर प्रमोद शुक्ला ने उससे पूछताछ की। छात्र ने तीन सहपाठियों पर परेशान करने और मारपीट करने आरोप लगाया है।

पूछताछ के बाद पुलिस ने छात्र के माता पिता को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया। एसओ ने बताया कि पूरी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इधर, कालेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि उन्हें इस बाबत कोई जानकारी नहीं है। छात्र ने उनसे कभी शिकायत नहीं की। पीटीआई से शिकायत करने की बात उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed