फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Student is terrified of dog bites, wakes up frequently from sleep, screams on seeing a crowd

Kanpur News: कुत्ताें के काटने से दहशत में छात्रा, सोते से बार-बार उठ पड़ती, भीड़ देख चिल्लाती

Sun, 24 Aug 2025 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Student is terrified of dog bites, wakes up frequently from sleep, screams on seeing a crowd
कानपुर। चार दिन बाद भी कुत्तों के काटने से छात्रा चार दहशत में है। वह सोते से बार-बार उठ बैठती है। भीड़ देखकर चिल्लाने लगती है। श्यामनगर के केडीए कॉलोनी दहेली सुजानपुर रामपुर फेज-1 में रहने वाले चाचा आशुतोष ने बताया कि उन्होंने शादी नहीं की है। बड़े भाई वीरेंद्र स्वरूप साहू की 2017 में पैरालिसिस से मौत हो गई थी। भाभी सोनी, उनके बच्चे ऋषभ, गौरव और बेटी वैष्णवी उनके साथ रहते हैं।
विज्ञापन


वैष्णवी (21) एलेन हाउस रूमा में बीबीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। 20 अगस्त की शाम काॅलेज से लाैटते समय घर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित मधुबन पार्क के पास लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया था। उसके गाल में 17 टांके आए थे। उसको स्ट्रॉ से जूस पिला रहे हैं। सोमवार को उसे फिर से डाॅक्टर को दिखाएंगे। शाम को पुलिस चाैकी से दरोगा और सिपाही बयान लेने आए थे लेकिन बोलने की स्थिति न होने से मना कर दिया। बताया कि घटना के बाद अभी भी नगर निगम की टीम लावारिस कुत्तों को पकड़ कर नहीं ले गई है। उन्होंने कुत्तों को शेल्टर होम में शिफ्ट करने की मांग की है। उन्होंने मांग की कि भतीजी का जो चेहरा बिगड़ा है, उसे ठीक कराने के लिए सरकार से मदद करे।
विज्ञापन


लावारिस कुत्तों और बंदरों का आतंक

दहेली सुजानपुर, कोयलानगर, रामपुरम, सतबरी, पीएसी बाईपास में लावारिस कुत्तों और बंदरों का आतंक है। दिन भर बंदर और कुत्ते गलियों और छतों में मंडराते रहते हैं। सीएमओ ऑफिस और कांशीराम हॉस्पिटल में कुत्ते घूमते रहते हैं। इतना ही नहीं, कई बार कुत्ते तीमारदारों को भौंकने लगते हैं। काटने के लिए भी दौड़ते हैं। अस्पताल प्रशासन भी कुत्तों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाता है। तीन जुलाई को सीएमओ ऑफिस में कुत्ते ने डॉक्टर समेत पांच लोगों को काट भी लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed