{"_id":"5bb78ea0867a55074b674df6","slug":"student-injured-by-gun-shot-while-ex-serviceman-loading-gun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कंस वध लीला: बंदूक लोड करते समय चली गोली, छात्र घायल, पंडाल में मच गई भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंस वध लीला: बंदूक लोड करते समय चली गोली, छात्र घायल, पंडाल में मच गई भगदड़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 05 Oct 2018 09:47 PM IST
सार
student Injured by Gun shot while Ex-serviceman loading gun
विज्ञापन
महिलाएं व अन्य परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में कंस वध के दौरान बंदूक लोड करते समय चली गोली से छात्र घायल हो गया। घटना से पंडाल में भगदड़ मच गई। सूचना पर घायल के परिवार वाले आनन फानन में लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां सेप्राइवेट अस्पताल ले गए। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया।
मेरापुर थाना क्षेत्र के अचरा चौकी के निकट कंस वध लीला का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान ग्रामीणों ने नीम के पेड़ पर एक मटकी को टांग कर उसमें पानी में घोलकर लाल रंग भर दिया। लीला के दौरान कथा वाचक प्रवेश यादव ने पंडाल में मौजूद गांव खलवारा निवासी एक पूर्व सैनिक को कंस वध के लिए बुलाया। इस दौरान पूर्व सैनिक अपनी लाइसेंसी बंदूक को लोड कर रहा था। उसी समय बंदूक से फायर हो गया।
इससे वहां पर खड़े छात्र सुमित यादव (14) पुत्र अवधेश यादव के गोली कमर के पास जा लगी। गोली लगते ही सुमित गिर पड़ा। उसके गिरते ही पंडाल में भगदड़ मच गई। वहां से लोग भाग निकले। मौका पाकर पूर्व सैनिक भी वहां से भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर घायल का मामा उमेशचंद्र समेत परिवार के अन्य लोग सुमित को आनन फानन में लोहिया अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां पर मौजूद डॉक्टर धर्मेंद्र ने उसका इलाज किया।

आरोपी घर से फरार हो गया
छात्र घायल के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद परिजन उसे वहां से शहर के नाला मछरट्ठा स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। घटना की सूचना मिलने पर अचरा चौकी प्रभारी दिनेशचंद्र यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन की। इसके साथ ही आरोपी की तलाश में छापेमारी की। हालांकि आरोपी घर से फरार हो गया। उमेशचंद्र ने बताया कि सुमित जिला एटा थाना जैथरा के गांव नगला बहादुर का रहने वाला है।
वह उनके यहां रह कर कामयगंज के सीपी विद्यानिकेतन में कक्षा नौ में पढ़ता है। उसने बताया कि अभी वह भांजे का इलाज करा रहे हैं। इसके बाद कार्रवाई के लिए तहरीर दी जाएगी। उधर, थाना प्रभारी सुदीप मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी भाग गया है।