{"_id":"6a3a99cc0946417cc003a588","slug":"student-harassed-while-returning-from-coaching-father-beaten-inside-home-after-protesting-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: कोचिंग से लौट रही छात्रा से की अभद्रता, विरोध करने पर पिता को घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: कोचिंग से लौट रही छात्रा से की अभद्रता, विरोध करने पर पिता को घर में घुसकर पीटा
Tue, 23 Jun 2026 11:03 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:03 PM IST
सार
छात्रा से अभद्रता व पिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर नामजद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोचिंग से घर लौट रही एक 19 वर्षीय छात्रा के साथ युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर घर में घुसकर पीड़ित परिवार से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता ने बताया कि वह 21 जून शाम 8 बजे कोचिंग से पढ़कर वापस घर लौट रही थी। वह एक स्कूल के पहले से बैठे अमन मिश्रा, नसीमुद्दीन उर्फ चुन्नू, दीपक तिवारी और उनके साथ मौजूद कुछ अन्य लड़के नशा कर रहे थे।
विज्ञापन
सभी अभद्र टिप्पणी करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने जातिसूचक गाली गलौज की। घर पहुंचने पर घटना अपने पिता को बताई, जब पिता उन युवकों के पास गए, तो आरोपियों ने उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। घर के अंदर घुसकर पिता के साथ जमकर मारपीट की। मानिकपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन