फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Student hanged himself in Hamirpur, was hurt by failing in intermediate examination

Hamirpur News: छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, इंटरमीडिएट परीक्षा में फेल होने से था आहत

Sun, 19 Jun 2022 03:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 19 Jun 2022 03:33 PM IST
सार

ललपुरा थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट के छात्र ने 12वीं की परीक्षा में फेल होने से आहत होकर फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे में फंदे पर उसका शव झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Student hanged himself in Hamirpur, was hurt by failing in intermediate examination
घटना के बाद रोते हुए परिजन और मृतक छात्र अंश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में इंटरमीडिएट के छात्र अंश निषाद ने परीक्षा में फेल होने से आहत होकर फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे में फंदे पर उसका शव झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की जांच में जुट गई।

विज्ञापन

बता दें कि ललपुरा थाना क्षेत्र के मोराकांदर निवासी महेंद्र निषाद का पुत्र अंश निषाद (17) शहर में अपने चाचा के यहां मोहल्ला रमेड़ी में तरौस में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वो श्री विद्यामंदिर इंटर कॉलेज का छात्र था। शनिवार को जारी परीक्षा के परिणाम में वह फेल हो गया था। कम अंक आने से आहत अंश ने रात में ही कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। 
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो छात्र का फांसी पर झूलता शव देख उनके होश उड़ गए। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed