{"_id":"591806aa4f1c1b0f3c850e3d","slug":"student-half-blind-due-to-teacher-punishment-in-allahabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरिंदा बना स्कूल प्रिसिंपल, छात्र को इस कदर पीटा के चली गई आंख की रोशनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदा बना स्कूल प्रिसिंपल, छात्र को इस कदर पीटा के चली गई आंख की रोशनी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 14 May 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित बच्चा
इलाहाबाद के एक स्कूल में मॉर्निंग प्रेयर के दौरान बैग टांगकर खड़े होने पर एक स्टूडेंट को वाइस प्रिंसिपल ने जिंदगी भर की चोट दे दी। प्रींसिपल ने बच्चे को बड़ी ही बेरहमी से डंडे से पीटा।
विज्ञापन
इसी दौरान स्टूडेंट की आंख पर डंडा तेज डंडा लगा। लड़के की एक आंख में गंभीर चोट आई है और उसकी रोशनी भी चली गई है। पुलिस ने इस मामले में वाइस प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
इलाहाबाद के 27 थॉर्नहिल रोड स्थित एंग्लो इंडियन कंपाउंड में रहनी वाली सेरोन ला रिवरीया बिशप जॉनसन का बेटा सेरवेन टेरेंस सेंट जोसेफ स्कूल में 12वीं क्लास का स्टूडेंट है। 9 मई की सुबह 7 बजे सेरवेन टेरेंस असेम्बली प्रेयर में बैग कंधे पर टांगे खड़ा था।
विज्ञापन
वाइस प्रिंसिपल फादर लेसली कोटिनो ने प्रेयर के दौरान सेरवेन के कंधे पर बैग टंगा देखा। इस पर फादर भड़क उठे। वह बैग उतारता, उससे पहले ही उन्होंने उस पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। डंडा उसकी दाहिनी आंख में लगा और उससे खून निकलने लगा। इसके बावजूद वे नहीं रुके। उन्होंने उसके साथी श्रेयांश जायसवाल को भी पीटा।
Trending Videos
लखनऊ में हो रहा इलाज
पीड़ित बच्चा अपनी मां के साथ
घर पर फोन कर चोट लगने की खबर दी
आंख में चोट लगने की वजह सेरवेन स्कूल में ही गिर पड़ा। हालत बिगड़ी तो आनन-फानन में उसे नाजरेथ हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से सेरवेन की मां को फोन कर बुलवाया गया और उन्हें चोट लगने की खबर दी। जब सेरवेन की मां सोरेन स्कूल पहुंची तो सजा वाली बात किसी ने नहीं बताई, बस इतना कहा कि आपके बेटे की आंख में चोट लग गई है। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मैं हॉस्पिटल पहुंची तो मुझे बेटे से मिलने नहीं दिया गया। मैंने हल्ला किया तो फादर बोले- बेटे को चोट ज्यादा है, उसे लखनऊ भेजा जा रहा है।
लखनऊ में हो रहा इलाज
फर्स्ट एड देने के बाद सेरवेन को लखनऊ के एक आई हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। जहां पता चला कि उसकी आंख की रोशनी चली गई है। मैकुला और रेटीना में ब्लड आ गया है और आंख में अंदर से सूजन है। उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। आगे के इलाज के लिए डॉक्टरों ने 17 मई को फिर से लखनऊ बुलाया है। एक महीने बाद उसकी आंख का ऑपरेशन होगा। परिजनों ने मामले की एफआईआर दर्ज कराई है।