फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Student dies under suspicious circumstances family says fight happened due to love affair

Auraiya: संदिग्ध हालत में छात्र की मौत, परिजन बोले- प्रेम प्रसंग में हुई मारपीट, लड़की पक्ष ने बंद करके मारा

Sat, 15 Feb 2025 03:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 15 Feb 2025 03:25 PM IST
सार

Auraiya News: कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। उसकी मौत मारपीट से हुई है या कोई और कारण हैं। इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो पाएगी। फिलहाल अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Student dies under suspicious circumstances family says fight happened due to love affair
अस्पताल में मौजूद परिजन व ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के इकौरापुर में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग का आरोप था। इसमें लड़की पक्ष के लोगों ने दो दिन पहले उसे घर में बंद करके मारपीट की थी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। शनिवार सुबह परिजन गंभीर हालत में लेकर 100 शैय्यायुक्त जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इकौरापुर निवासी रामचंद्र कोरी का 18 वर्षीय पुत्र राघव ककोर स्थित ककोर बुजुर्ग महाविद्यालय में बीएससी का छात्र था। मृतक के मामा सहायल क्षेत्र के पुराना पुर्वा निवासी रामसनेही ने बताया कि उसे भांजे पर गांव निवासी एक युवती के साथ उसका प्रेम प्रसंग का झूठा आरोप लगाया गया था। जिसमें कुछ दिन पहले लड़की के परिजनों ने उस पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया
मृतक के बड़े भाई बबलू का आरोप लगाया कि दो दिन पहले लड़की के परिजनों ने उसे घर के अंदर बंद करके मारपीट की। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आने से नाक से खून आने लगा। इसकी जानकारी उसने शुक्रवार को अपनी मां निर्मला दी। निर्मला होमगार्ड में तैनात हैं। पुत्र की हालत गंभीर देख पहले उसे भाग्यनगर में एक निजी डॉक्टर को दिखाया। शाम तक कोई आराम न मिलने पर शनिवार सुबह उसे चिंताजनक हालत में 100 शैया युक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने राघव को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed