{"_id":"69b864c0c0850c325001bc6f","slug":"student-dies-in-collision-with-pickup-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-139820-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पिकअप की टक्कर से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पिकअप की टक्कर से छात्र की मौत
Tue, 17 Mar 2026 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
रनियां। रायपुर-गजनेर मार्ग पर श्यामपुर में रविवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पार कर परचून की दुकान पर जा रहे छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र को परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्नाव के शफीपुर थाना क्षेत्र के ककरौरा निवासी नरेश ने बताया कि वह रायपुर की एक फैक्टरी में काम करते हैं। रायपुर में ही किराये के मकान में परिवार के साथ रह रहे हैं। रविवार रात आठ बजे के करीब बेटा शिवम (9) घर के बाहर सड़क पार एक परचून की दुकान से नमकीन लेने जा रहा था। सड़क पार करते ही रायपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और पिकअप चालक का पीछा किया। इधर कुछ लोग घायल को खून से लथपथ हालत में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां लाने पर डॉ. आरके चौबे ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर मां उर्मिला, बहन नैना, पिता नरेश व अन्य परिजन बिलखते रहे। पिता ने बताया कि बेटा पास के एक स्कूल में यूकेजी का छात्र था। थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।