फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   student death in toilet of Shatabdi Express

दिल्ली में आईआईटी कोचिंग कर रहे छात्र की शताब्दी एक्सप्रेस के शौचालय में मौत

Mon, 22 Oct 2018 10:44 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 22 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
student death in toilet of Shatabdi Express
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी दमोल पुत्र राकेशचन्द्र की शताब्दी एक्सप्रेस के शौचालय में मौत हो गई। अलीगढ़ स्टेशन पर शौचालय का दरवाजा तोड़कर छात्र के शव को बाहर निकाला गया। छात्र पेट में दर्द होने पर शौचालय गया था। 
विज्ञापन


 
कानपुर के कल्याणपुर अंबेडकरनगर अंतर्गत 1/385 आवास-विकास कालोनी निवासी डा. राकेशचन्द्र कमल कानपुर में सरकारी चिकित्सक हैं। उनका 24 वर्षीय पुत्र दमोल दिल्ली में रहकर आईआईटी की कोचिंग कर रहा था। पिछले तीन दिन से उसको बुखार था। दमोल सोमवार शाम नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस के कोच संख्या सी-7 की बर्थ संख्या 21 और 22 पर अपने मित्र गौरव के साथ कानपुर जा रहा था। खुर्जा के समीप ट्रेन पहुंचने पर पर उसने गौरव को पेट में दर्द और चक्कर आने की बात कहते हुए शौच जाने को कहा। गौरव उसे शौचालय तक छोड़कर करीब 10 मिनट बाद उसे लेने पहुंचा तो अंदर से कोई आवाज नहीं आयी। गौरव ने तत्काल अन्य यात्रियों और कोच अटैंडेंट को जानकारी दी। उसने टूंडला नियंत्रण कक्ष इसकी जानकारी दी। शाम करीब 5.50 बजे ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर रोका गया।        
विज्ञापन


 ट्रेन के अलीगढ़ पहुंचने पर रेलवे सुरक्षा बल की सहायता से शौचालय के दरवाजे को तोड़ा गया। शौचालय में दमोल मृत अवस्था में पड़ा मिला। जीआरपी ने शव को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतार लिया है तथा परिजनों को घटना की जानकारी दी है। सूचना मिलते ही परिजन भी अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान करीब 25 मिनट ट्रेन अलीगढ़ पर खड़ी रही। मृतक दमोल इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed