{"_id":"5f3927e942e8fa12752e3fbb","slug":"student-death-in-hardoi-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: आटा चक्की के पट्टे में फंसकर छात्र की मौत, कारखाने पर खेलते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: आटा चक्की के पट्टे में फंसकर छात्र की मौत, कारखाने पर खेलते समय हुआ हादसा
Sun, 16 Aug 2020 06:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 16 Aug 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहकमपुरवा में रविवार सुबह पड़ोस में स्थित कारखाने पर खेलते समय छात्र आटा चक्की के पट्टे में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
मोहकमपुरवा निवासी कृष्ण कुमार का बेटा अभिषेक (12) रविवार सुबह पड़ोस में स्थित शिवदीन के कारखाने पर खेल रहा था। खेलते समय अचानक अभिषेक की शर्ट आटा चक्की के पट्टे पट्टे में फंस गई। आसपास मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे इंजन बंद किया, लेकिन तब तक अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो चुका था।
परिजन उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी सांसें थम गईं थीं। पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि अभिषेक तीन बेटों में सबसे छोटा था। वह पास के गांव फरीदापुर स्थित स्कूल में कक्षा 8 का छात्र था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ राजकरन शर्मा ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।