{"_id":"61b0facd70297c29f9549d94","slug":"student-commits-suicide-in-hostel-after-writing-suicide-note-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका बेवफा निकली तो युवक ने लगाई फांसी: सुसाइड नोट में लिखा- तुमने अच्छा नहीं किया, जब धोखा देना था तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका बेवफा निकली तो युवक ने लगाई फांसी: सुसाइड नोट में लिखा- तुमने अच्छा नहीं किया, जब धोखा देना था तो...
Thu, 09 Dec 2021 12:11 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड नोट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के काकादेव के हितकारी नगर में जालौन के रिटायर्ड फौजी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के बेटे शिवम (21) ने बुधवार दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव हॉस्टल के कमरे में लगे पंखे से चादर के सहारे लटकता मिला। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने प्रेमिका की बेवफाई का जिक्र किया है।
मूलरूप से जालौन के उरई दहेखंड दिवारा निवासी शिवम काकादेव पी ब्लॉक, हितकारी नगर में लालजी बाजपेई के हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। मंगलवार रात से ही वह परिजनों के कॉल का जवाब नहीं दे रहा था।
इस पर बुधवार को शिवम के मामा पवन चंदेल ने हॉस्टल संचालक लालजी बाजपेई को मामले की जानकारी दी। लालजी ने बेटे को शिवम के कमरे में भेजा। जहां पर कमरे का दरवाजा भीतर से बंद मिला। अनहोनी की आशंका के चलते हॉस्टल संचालक ने परिजनों और पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुई तो शिवम का शव फंदे पर लटक रहा था। पुलिस को कमरे की छानबीन में दीवार पर टंगे शीशे के पीछे एक लड़की की फोटो मिली। फोटो के पीछे शिवम ने एक लड़की की बेवफाई का जिक्र करते हुए चार लाइनें लिखी थीं।

साथ ही लिखा था कि उसे परेशान न किया जाए। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने सुसाइड किया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।