फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   student caught attach five hundred rupies in exam copy

कॉपी में 500 का नोट नत्थी करते पकड़ा गया छात्र

Fri, 24 Mar 2017 11:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 24 Mar 2017 11:31 PM IST
सार

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने छापा मारकर चेक की कापियां
डीआईओएस को कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

विज्ञापन
student caught attach five hundred rupies in exam copy
डेमो

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद बोर्ड द्वारा जिले में संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं हो रही है। परीक्षाओं को नकल विहीन व शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह के निर्देश पर संयुक्त मजिस्ट्रेट मधुसूदन हुलमी ने द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट भौतिकी विज्ञान के प्रश्नपत्र दौरान परीक्षा केंद्र डीएवी का निरीक्षण किया। इस दौरान एक छात्र उत्तर पुस्तिका में 500 का नोट नत्थी करते पकड़ा गया।

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र डीएवी इंटर कालेज में कक्ष निरीक्षकों की लापरवाही सामने आई।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण के दौरान कक्ष संख्या-3 में एक  छात्र को कापी में 500 का नोट नत्थी करते पाया गया। कक्ष संख्या-5 के निरीक्षण में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बच्चों को प्रश्पपत्र बदलते हुए पाया। इस पर संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बताया कि उनसे पहले किसी भी कक्ष निरीक्षक ने परीक्षार्थियों की कापी चेक नहीं की। 
विज्ञापन


इससे कालेज के प्रधानाचार्य की लापरवाही सामने आई। कक्ष संख्या तीन में ड्यूटी पर तैनात डीएवी कालेज के वेदप्रकाश तथा सरस्वती ज्ञान मंदिर के संतोष कुमार तथा कक्ष-5 में तैनात डीएवी इंटर कालेज के रघुवीर शरण तथा शिशु शिक्षा निकेतन के रहमत खां को उनकी लापरवाही के लिए चेतावनी दी। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने जिला विद्यालय निरीक्षक को कक्ष निरीक्षकों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed