{"_id":"67ae31a8257a3ade9308a0b1","slug":"student-beaten-for-not-reading-english-family-members-reached-police-station-etawa-news-c-216-1-etw1002-121553-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अंग्रेजी न पढ़ने पर छात्र को पीटा, परिजन थाने पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अंग्रेजी न पढ़ने पर छात्र को पीटा, परिजन थाने पहुंचे
विज्ञापन
पीठ पर चोट के निशान दिखाता छात्र।
- फोटो : पीठ पर चोट के निशान दिखाता छात्र।
चकरनगर। ब्लॉक क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय के शिक्षक पर छात्र के परिजनों ने मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चकरनगर के कंपोजिट परिषदीय विद्यालय जाजेपुरा के कक्षा छह के छात्र अनमोल पुत्र सोनू की मां मालती ने पुलिस को शिकायत पत्र दिया। इसमें बताया कि गुरुवार दोपहर विद्यालय के शिक्षक ने उसके बेटे सोनू से अंग्रेजी की किताब पढ़ने के लिए कहा। जब वह नहीं पढ़ सका तो शिक्षक ने उसे लोहे की छड़ी से पीट दिया। छात्र की पीठ में छड़ी के कई लाल निशान बन गए हैं। प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश सिंह का कहना है कि जांच में प्रथम दृष्टया शिक्षक के छात्र के साथ मारपीट की पुष्टि हुई है।
वहीं बीईओ शिवेश कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। दूसरी ओर प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार का कहना है कि छात्र विद्यालय में शरारत कर रहा था तो अन्य छात्र उसको पकड़ कर शिक्षक के पास शिकायत करने पहुंचे थे। इसपर शिक्षक ने छात्र के साथ मामूली पिटाई कर उसे समझाने का प्रयास किया गया था।