{"_id":"61ccb3be09dbea41867dcb33","slug":"strong-wind-accompanied-by-rain-increased-the-melting-people-were-upset-due-to-waterlogging-akbarpur-news-knp6724712187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश संग चली तेज हवा ने बढ़ाई गलन, जलभराव से लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश संग चली तेज हवा ने बढ़ाई गलन, जलभराव से लोग हुए परेशान
विज्ञापन
अकबरपुर ओवरब्रिज चौराहे के पास बारिश से हुए जलभराव के बीच से निकलते राहगीर। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। बारिश के साथ तेज हवा चलने से गलन बढ़ गई। मंगलवार की रात व बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसका असर जनजीवन पर पड़ा। गर्म कपड़े पहनने के साथ ही सुबह से लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिखे।
पूरी रात रुक रुक कर बारिश होती रही। बुधवार सुबह भी हल्की बारिश हुई। इधर कई रास्तों पर कीचड़ व जलभराव से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। जनपद में दो दिन से लगातार रुक रुक कर बारिश हो रही है। मंगलवार रात तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम अधिक सर्द हो गया।
शीतलहर का असर बुधवार को सुबह से ही दिखा। कोहरा होने से सड़कों व हाईवे पर वाहनों की रफ्तार कम रही। हेडलाइट जलाकर ही वाहन निकले। शीतलहर से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनने के साथ सिर व मुंह ढके रहे।
विज्ञापन
गलन से बचने के लिए बुजुर्ग सुबह से अलाव जलाकर तापते नजर आए। आसमान में बादल छाए रहने से पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। प्रमुख कस्बों में चाय की दुकानों पर भीड़ रही। शाम होते ही गलन बढ़ गई तो लोग घरों की ओर निकल गए।
इधर बारिश से अकबरपुर ओवर ब्रिज चौराहे पर जलभराव हो गया। हाईवे का नाला साफ नहीं होने से जल निकासी की समस्या है। ऐेसे में जलभराव से होकर राहगीर निकलने को मजबूर हुए। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अभी शीतलहर का असर इसी तरह जारी रहेगा।