फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   strike in chakarpur mandi

चकरपुर मंडी में हड़ताल, पल्लेदारों का हंगामा

Tue, 03 Mar 2015 02:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 03 Mar 2015 02:49 AM IST
विज्ञापन
strike in chakarpur mandi
चकरपुर सब्जी/फल मंडी में सोमवार को पल्लेदारों ने कम मजदूरी मिलने पर हंगामा किया और काम बंद कर दिया। दोपहर 12 बजे तक काम बंद होने से मंडी में ट्रकों की कतार लग गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट आशुतोष अग्निहोत्री, मंडी सचिव,  एलआईयू, सचेंडी एसओ की मौजूदगी में मंडी समिति के अध्यक्ष हरीशंकर वर्मा ने पल्लेदारों की मजदूरी बढ़ाने की बात कही। अधिकारियों ने सभी आढ़तियों को 16 मार्च तक का समय दिया है।
विज्ञापन


इस पर आढ़ती संघ के अध्यक्ष ने सभी आढ़तियों की तरफ से पल्लेदारों का पैसा बढ़ाने का आश्वासन दिया है।  अध्यक्ष हरीशंकर वर्मा ने कहा कि जिन आढ़तियों ने पल्लेदारों का पैसा नही बढ़ाया उनके खिलाफ जिलाधिकारी और मंडलायुक्त को शिकायत कर मुकदमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी समिति की बैठक में अध्यक्ष हरीशंकर वर्मा, वीरेंद्र गुप्ता महामंत्री, सुधीर गुप्ता कोषाध्यक्ष, विपिन कटियार मंत्री, शिवनाथ पाल, अनवार प्रसाद प्रचार मंत्री आदि मौजूद रहे।  मालूम हो कि  मंडी के आढ़ती किसानों से पल्लेदारी के एवज में पांच रुपए प्रति बोरी वसूलते हैं।

जबकि उन्हें सिर्फ तीन रुपए ही दिए जाते हैं। मंहगाई को देखते हुए पल्लेदारों ने कई बार प्रदर्शन भी किया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर सोमवार को सभी ने एकजुट होकर काम बंद कर दिया।


पल्लेदारों की मांग पर मंडी समिति के अध्यक्ष  हरीशंकर वर्मा ने पल्लेदारों को प्रति बोरी 3.50 और चालानी 3 रुपए प्रति बोरा (6.50 रुपये) देने का फैसला किया है। जबकि अभी पल्लेदारों को प्रतिबोरी 2.50 और 3 रुपये की दर से भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed