फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   strike for fertilizer

यूरिया व विकास कार्यों को लेकर 9 से भूख हड़ताल

Sat, 07 Feb 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Sat, 07 Feb 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
यूरिया खाद संकट से नाराज भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता अब भूख हड़ताल
विज्ञापन
करेंगे। भाकियू कार्यकर्ता 9 फरवरी को रसूलाबाद ब्लाक मुख्यालय पर यूरिया खाद की किल्लत व रसूलाबाद नगर पंचायत के विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराए जाने संबंधी मांगों को लेकर भूख हड़ताल करेंगे।

भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष सतेंद्र अवस्थी ने उप जिलाधिकारी मोहन सिंह को बताया कि इस समय गेहूं की फसलों में यूरिया डाला जाना जरूरी होता है। लेकिन, क्षेत्र की किसी समिति में यूरिया उपलब्ध न होने से किसान परेशान हैं।

 रसूलाबाद नगर पंचायत के विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच न होने से व्यापक अनियमितताएं हो रही हैं। जिसकी जांच होना जरूरी है। यदि उनकी मांगें न मानी गई तो वह 9 फरवरी से भूख हड़ताल करेंगे।

 एसडीएम मोहन सिंह ने बताया कि किसानों की मांगों व भूख हड़ताल के संबंध में संबंधित विभागों सहित थानाध्यक्ष को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed