फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   strike close to run sleepar

धरना बंद कराने वालों को चप्पल ले दौड़ाया

Tue, 04 Feb 2020 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
strike close to run sleepar
मोहम्मद अली पार्क में महिलाओं का धरना
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चमनगंज के मोहम्मद अली पार्क पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहीं महिलाओं ने कार्यक्रम बंद कराने आए दो लोगों को दलाल कहकर दौड़ा लिया। जाते-जाते वे लाउड स्पीकर का तार काटकर चले गए। घटना की जानकारी मिलने पर लोग इकट्ठे हो गए और छोटा लाउड स्पीकर लाकर महिलाओं को दिया। लोगों ने बताया कि महिलाओं ने चप्पलें उतार लीं। इससे वे घबरा गए। बाद में सीएए का विरोध कर रहे अधिवक्ताओं का दल मौके पर पहुंच गया और महिलाओं की हौसला आफजाई की।
विज्ञापन

महिलाओं का धरना शाम चार बजे से मोहम्मद अली पार्क में शुरू हो गया। इसके बाद दो लोग वहां आए और महिलाओं से धरना समाप्त करने के लिए कहने लगे। बिना नाम बताए बोले कि शहर काजी ने धरना खत्म करने के लिए कहा है। इस पर महिलाओं ने मना किया तो वे तेज आवाज में बात करने लगे। इसके साथ ही लाउड स्पीकर का तार काट दिया। इससे महिलाएं गुस्सा गईं और चप्पल उतारी और दलाल कहकर उन्हें दौड़ा लिया। वे भाग निकले। तभी लोगों को जानकारी हुई तो भीड़ जमा हो गई। लेकिन पुलिस ने उन्हें हटा दिया। महिलाओं को नया लाउंड स्पीकर लाकर दिया।
विज्ञापन

बाद में महिलाओं ने कहा कि वे शांतिपूर्ण ढंग से पार्क के अंदर धरना दे रही हैं। जब तक सीएए वापस नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा। वे दलालों से नहीं डरेंगी। इस मौके पर आशारानी, कमलावती, रानी कश्यप, रीता जोशी, शुमैला, खदीजा आदि ने विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही अजीतगंज में भी महिलाओं का धरना 16वें दिन भी जारी रहा। मोहम्मद अली पार्क में धरने को 28 दिन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed